भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्र का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है?
अ. अरुणाचल प्रदेश
ब. मेघालय
स. मिजोरम
द. नागालैण्ड
उत्तर- स
15वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार देश में कुल वनावरण एवं वृक्षावरण 8,02,088 वर्ग किमी है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.39 प्रतिशत है। देश में कुल वनावरण 7,08,273 वर्ग किमी है। यह कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.54 प्रतिशत है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाले तीन राज्य/संघीय क्षेत्र क्रमशः लक्षद्वीप (90.33 प्रतिशत), मिजोरम (86.27 प्रतिशत) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (81.73 प्रतिशत) है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वनावरण वाले तीन राज्य क्रमशः मध्य प्रदेश (77,414 वर्ग किमी), अरुणाचल प्रदेश (66,964 वर्ग किमी) और छत्तीसगढ़ (55,347 वर्ग किमी) है।
निम्नलिखित राज्यों में किसका वन क्षेत्र भारत में सर्वाधिक है?
अ. छत्तीसगढ़
ब. महाराष्ट्र
स. मध्य प्रदेश
द. आन्ध्र प्रदेश
उत्तर- स

Read More- भारतीय मानक समय रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है?


3 Comments

Deepak saini · January 2, 2022 at 12:59 pm

UP, MP, ODISHA, CHHATISHGHAD, AP

Deepak saini · January 2, 2022 at 1:01 pm

Uttar perdesh, madhyapradesh, odisha, chhattisgarh, Andhrapradesh

Deepak saini · January 2, 2022 at 1:02 pm

Up, mp, ap, odisha, chhattisgarh

Leave a Reply to Deepak saini Cancel reply

Avatar placeholder