गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?
— श्रीगुप्त (275 से 300 ई.)

श्रीगुप्त ने कौनसी उपाधि धारण की थी?
— महाराज की उपाधि

गुप्तों की प्रारम्भिक राजधानी थी?
— अयोध्या

गुप्त वंश किनके सामंत थे?
— कुषाणों के

वह गुप्त शासक जिसने सर्वप्रथम ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण की थी?
— चन्द्रगुप्त प्रथम (319—335 ई)

गुप्त संवत् किस गुप्त शासक ने चलाया?
— चन्द्रगुप्त प्रथम ने 319—20 में

गुप्त संवत् व शक संवत् के मध्य कितने वर्षों का अंतर है?
— 241 वर्षों का

पूना ताम्रपत्र में गुप्त वंश के शासकों का गोत्र बताया गया है?
— धारण गोत्र के ब्राह्मण, यह ताम्रपत्र चन्द्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती गुप्ता का है।

प्रयाग प्रशस्ति के रचनाकार है?
— हरिषेण

किस इतिहासकार ने समुद्रगुप्त को ‘भारतीय नेपोलियन’ कहा है?
— इतिहासकार स्मिथ ने

‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है?
— गुप्त शासक समुद्रगुप्त को

समुद्रगुप्त ने किस शैली की मुद्राएं बनवाई?
— गरुड शैली की

अपनी विजय के बाद समुद्रगुप्त ने ‘अश्वमेध’ यज्ञ किया।

नगर प्रशासन के प्रसंग में नगर श्रेष्ठी एवं सार्थवाह का उल्लेख निम्नांकित से प्राप्त गुप्त अभिलेखों में हुआ है?

अ. मध्य प्रदेश

ब. पुंड्रवर्धन

स. अवन्ति

द. सौराष्ट्र

उत्तर— ब

व्याख्या: कुमारगुप्त प्रथम के उत्तरी बंगाल अर्थात पुंड्रवर्धन से प्राप्त दामोदरपुर ताम्रलेख में नगरश्रेष्ठी एवं सार्थवाहों का उल्लेख मिलता है।

सती प्रथा का सर्वप्रथम साक्ष्य किस अभिलेख में मिलता है?

— एरण अभिलेख में

व्याख्या: भानुगुप्त के शासनकाल में 510 ई. में सती प्रथा का पहला साक्ष्य मिला।

गुप्तकाल में सिंचाई के लिए प्रयोग होता था?

— रहट या घंटी यंत्र से

गुप्तकाल में वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाएं कहलाती थी?

— गणिका एवं वृद्ध वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाएं कुट्टनी कहलाती थी।

गुप्तकाल में सबसे बड़ी प्रादेशिक इकाई कौनसी थी?

— देश

गुप्तकाल में सबसे छोटी प्रादेशिक इकाई कौनसी थी?

— ग्राम

गुप्तकाल में ग्राम सभा के मुखिया को क्या कहा जाता था?

— ग्रामिक

ग्राम सभा के अन्य सदस्यों को क्या कहा जाता था?

— महत्तर

ग्राम समूहों की छोटी इकाई क्या कहलाती थी?

— पेठ

किस वंश के शासनकाल में भारत में ‘सामंतवाद’ का उदय हुआ था?

— गुप्तकाल में

गुप्लकाल में राजसभा के सदस्य को कहा जाता था?

— सभेय

गुप्तकालीन ‘अंत:पुर का रक्षक’ कहा जाता था?

— प्रतिहार

गुप्तकाल में वह पदाधिकारी जो राजमहल के रक्षकों का प्रधान होता था, कहलाता था?

— महाप्रतिहार

 

शिव के अर्द्धनारीश्वर रूप की कल्पना एवं शिव-पार्वती की एक साथ मूर्तियों का निर्माण किस वंश के शासनकाल में हुआ था?

— गुप्तकाल में

मंदिर निर्माण कला का जन्म हुआ किस वंश के शासनकाल में हुआ था?

— गुप्तकाल में

त्रिमूर्ति पूजा के अन्तर्गत ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा किस वंश के शासनकाल में आरम्भ हुई थी?

— गुप्तकाल में

किस काल में भगवान शिव के एकमुखी एवं चतुर्मुखी शिवलिंग का निर्माण हुआ था?

— गुप्तकाल में

अजन्ता की गुफाओं में चित्रकारी किस काल की देन है?

— गुप्तकाल की

अजन्ता गुफा में कौन से गुफाएं गुप्त काल से संबंधित है?

— संख्या 16 और 17 गुप्तकाल की हैं

गुप्त वंश का राजचिह्न क्या था?

— विष्णु का वाहन गरुड

गुप्त साम्राज्य की ‘राजभाषा’ थी?

— संस्कृत

‘भारत का शेक्सपीयर’ कहा जाता है?

— कालिदास को

कालिदास द्वारा रचित विरह की अत्यंत उत्कृष्ट रचना है?

— मेघदूत

पंचतंत्र के रचनाकार कौन थे?

— विष्णु शर्मा

संस्कृत व्याकरण ग्रंथ ‘चान्द्र व्याकरण’ के रचनाकार थे?

— चन्द्रगोमिन ने

अमरकोश के लेखक थे?

— अमरसिंह

वह शैली जिसमें गद्य एवं पद्य दोनों का प्रयोग साथ—साथ किया जाता है?

— चम्पूशैली, प्रयाग प्रशस्ति इस शैली में लिखी गई है, जिसके रचनाका हरिषेण था।

वत्सभट्टि ने किस प्रशस्ति की रचना की थी?

— मन्दसौर प्रशस्ति

वत्सभट्टि किसके दरबार में कवि था?

— कुमारगुप्त प्रथम

गुप्त काल के शासक किस धर्म के मतानुयायी थे?

— वैष्णव धर्म के

गुप्तकाल में उपासना का प्रमुख केन्द्र था?

— मंदिर

सुदर्शन झील 

-स्कन्दगुप्त के जूनागढ़ अभिलेख में सुदर्शन झील के पुनर्निर्माण की जानकारी प्राप्त होती है। स्कन्दगुप्त के आदेश पर ही वहां के पुरपति चक्रपालित (गवर्नर पर्णदत्त का पुत्र) ने इस झील के तटबंध की मरम्मत करवाई।