1. भारत में खनिजों की खेज औ विकास के लिए उत्तरदायी संगठन कौन-कौन से हैं?
    – भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण, खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड, भारतीय खान ब्यूरों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य उपक्रम
  2. भारतीय खान ब्यूरों का मुख्यालय कहां स्थित है?
    – नागपुर में
  3. भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जी.एस.आई.) की स्थापना कब की गई थी?
    – 1851
  4. खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड (एम.ई.सी.एल) की स्थापना वर्ष तथा मुख्यालय कहां है?
    – 1972 एवं नागपुर (महाराष्ट्र)
  5. भारत में खान और खनिज अधिनियम 1957 कब लागू हुआ था?
    – 1 जून, 1958 को
  6. खान और खनिज अधिनियम 1957 को कितने बार संशोधित किया गया?
    – 1972, 1986, 1994, 1999 एवं 2004 में
  7. खनिज उत्पादन की दृष्टि से अपतटीय क्षेत्र के अन्तर्गत समाहित क्षेत्र कौन से हैं?
    – समुद्री क्षेत्र, महाद्वीपीय ढाल एवं विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र जिसके उत्खनन हेतु नियमन की सम्पूर्ण शक्ति केन्द्र के पास है।
  8. खनिज उत्पादन इंडेक्स का आधार वर्ष क्या है?
    – 2004-05 (131.45 बिन्दु – 2010-11)
  9. खनिज सम्पदा की दृष्टि में ‘भारत का रुर’ उपमा किसे प्रदान किया गया है?
    – छोटानागपुर
  10. ‘भारत की लौह एवं इस्पात पेटी’ की संज्ञा किस खनिज पेटी को प्रदान की गई है?
    – छोटा नागपुर पेटी
  11. भारत के खनिज मानचित्र के अनुसार कौन-सी पेटी खनिज सम्पदा में सर्वोच्च हैं?
    – छोटा नागपुर पेटी
  12. भारत में खनिज सम्पदा की दृष्टि से सबसे सम्पन्न भाग कौन सा है?
    – उत्तरी मैदानी भाग
  13. भारत में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण खनिज रॉक तंत्र है?
    – धारवाड़ तंत्र। यह अत्यधिक धात्विक है जिनमें लोहा, सोना, मैगनीज, कोबाल्ट, अभ्रक, तांबा, सीसा, टंगस्टन आदि खनिज प्राप्त होते हैं।
  14. राजस्थान का ‘नाथरा की पाल’ किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
    – लौह अयस्क
  15. अभ्रक का मुख्य रूप से उत्पादन करने वाला राज्य है?
    – आन्ध्र प्रदेश
  16. भारत में प्रमुख टिन उत्पादक राज्य है?
    – छत्तीसगढ़
  17. भारत में क्रोमाइट उत्पादन मंे एकाधिकार किस राज्य का है।?
    – ओडिशा का
  18. विविध खनिजों के संरक्षित संसाधन वर्गीकरण किस पद्धति पर आधारित है?
    – यू.एन.एफ.सी. पद्धति (1 अप्रैल 2000 पर आधारित)
  19. भारत में सर्वोत्तम किस्म का संगमरमर राजस्थान में स्थित मकराना क्षेत्र से प्राप्त होता है। ताजमहल व विक्टोरिया मेमोरियल (कोलकाता) के निर्माण में मकराना के संगमरमर का उपयोग हुआ।
  20. एशिया का श्रेष्ठ सीसा-जस्ता के भण्डार कहां पाये जाते है?
    – भीलवाड़ा के रामपुरा आगूचा क्षेत्र में। यहां पर हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने ब्रिटेन की सहायता से सुपर स्मेल्टर यंत्र की स्थापना की।
  21. धात्विक खनिज किन चट्टानों में पाये जाते हैं? – आग्नेय चट्टान
  22. अधात्विक खनिज पाये जाते हैं?
    – परतदार चट्टानों में
  23. इलेक्ट्रॉनिकी उपयोग में आने वाला खनिज है?
    – कैडमियम एवं पारा
  24. आणविक खनिजों में कौन-कौन से खनिज शामिल है?
    – यूरेनियम, थोरियम, प्लूटोनियम, बेरीलियम, ग्रेफाइट तथा इल्मेनाइट आदि।
  25. धातु उद्योग के महत्वपूर्ण धात्विक खनिजों का निर्माण किस काल में हुआ था?
    – पुराकल्प (पेलियोजोइक इरा)
  26. देश के महत्वपूर्ण कोयला निक्षेप समाहित है?
    – गोंडवाना युग की बलुआ पत्थर प्रधान चट्टानेों में।
  27. सीसा विद्युत का कुचालक होता है।
  28. सीसा का किस उद्योग में सर्वाधिक उपयोग होता है?
    – लौह-इस्पात में
  29. भारत का सबसे बड़ा एल्युमिनियम संयंत्र परिसर है?
    – नेशनल एल्युमिनियम कम्पनी लि. (नाल्को)
  30. मैग्नेटाइट लौह अयस्क के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है?
    – कुद्रेमुख (कर्नाटक), सलेम (तमिलनाडु), कोझीकोड (केरल)
  31. ईंधन खनिज कोयला तथा पेट्रोलियम किस प्रकार की चट्टानों में पाये जाते है?
    – अवसादी शैलों में
  32. भारत में सर्वाधिक खनिज सम्पन्न किस युग एवं क्रम की चट्टानें हैं?
    – आर्कियन युग की धारवाड़ क्रम की चट्टानें
  33. लोहा, मैंगनीज, तांबा, सीसा एवं यूरेनियम आदि मुख्यतः किस क्रम के चट्टानों से जुड़े हैं?
    – धारवाड़ क्रम