बजरंग पूनिया ने एशियाई खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) का आयोजन शुरु हो गया है। यह एशियाई खेल 18 अगस्त शुरू हुआ और 02 सितंबर 2018 तक खेला जायेगा। 18 अगस्त 2018 को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की।
  • जकार्ता के जीबीके स्टेडियम में हुए उद्घाटन समारोह से खेलों का औपचारिक तौर पर आगाज हुआ, जबकि 19 अगस्त 2018 से इवेंट्स की शुरुआत हुई। एशियाई खेल-2018 इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित किया जा रहा है।

इतिहास में पहली बार दो शहर साझा:

  • एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार दो शहर साझा रूप से मेजबानी कर रहे हैं। जकार्ता और पालेमबांग शहर में इन खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा। जकार्ता जहां देश की राजधानी है वहीं पालेमबांग दक्षिणी सुमात्रा प्रोविंस की राजधानी है। जकार्ता में इससे पहले वर्ष 1962 में भी एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है।
  • एशियाई खेलों में पहली बार ई स्पोर्ट्स और कैनो पोलो को जगह दी गई है। ई-स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में प्रोफेशनल खिलाड़ियों के बीच वीडियो गेम्स की स्पर्धा होगी।
  • वहीं कैनो पोलो पानी में पोलो की तरह खेला जाने वाला खेल है जहां छोटी-छोटी नाम में सवार खिलाड़ी पोलो की तरह गेंद को गोल पोस्ट के अंदल डालते हैं। इन दोनों खेलों को इस बार प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में 19वें एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स को मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा।

18वें एशियाई खेलों के शुभंकर:

  • 18वें एशियाई खेलों के तीन शुभंकर भिन-भिन, अतुंग और काका है। भिन-भिन स्वर्ग की चिड़िया, अतुंग एक हिरण और काका एक गेंडा है। इन तीन शुभंकरों ने एक शुभंकर द्रावा की जगह ली है। ये तीनों देश के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

खेल गांव:

  • विभिन्न देशों से आने वाले तकरीबन 11 हजार खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था राजधानी जकार्ता के करीब किमायोरन क्षेत्र में बने खेल गांव में की गई है। 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बने खेल गांव में 7,424 अपार्टमेंट्स वाले 10 टावर हैं।
  • प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में वर्ष 1951 में किया गया था, जहां इस मशाल को सबसे पहली बार प्रज्जवलित किया गया था। दूसरी बार भारत ने वर्ष 1982 में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की।
  • अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर मिक्स्ड राइफल इवेंट में भारत को एशियन गेम्स में पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता कर एशियाई खेलों में पदकों का आगाज किया है l
  • पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत को एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है, उन्होंने कुश्ती में फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग के जापान के पहलवान को 11-8 से हराया। एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान बन गए हैं।

  • एशियाई खेलों में शूटर दीपक कुमार को 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *