Assistant professor लोक प्रशासन 2020 1st paper

लोक प्रशासन 2020 1st paper
Assistant professor college education department exam 2020 public administration 2020 1st paper
Exam Date: 09-10-2021

1. ‘ग्रेकुनास का सूत्र’ निम्नांकित में से संगठन के किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है?

(1) पदसोपान

(2) ध्यान का क्षेत्र

(3) आदेश की एकता

(4) कार्य विभाजन

उत्तर- 2

2. निम्नांकित में से कौन आदेश की एकता के सिद्धान्त का प्रबल समर्थक है?

(1) हेनरी फेयोल

(2) मैक्स वेबर

(3) विलोबी

(4) हर्बर्ट साइमन

उत्तर- 1

3. लोक प्रशासन में प्रबन्धकीय कार्यों की कुन्जी है

(1) सत्ता

(2) उत्तरदायित्व

(3) पदसोपान

(4) प्रत्यायोजन

उत्तर- 1

4. प्रशासनिक संगठनों में निम्नांकित में से कौन सी प्रत्यायोजन की सीमा / सीमाएँ है/हैं?

(1) परिस्थिति विशेष

(2) कार्य की प्रकृति

(3) सम्प्रेषण

(4) यह सभी

उत्तर- 4

5. निम्नांकित में से किस विचारक ने इस बात पर जोर दिया कि ‘समन्वय, संगठन का प्रथम सिद्धान्त है’? 

(1) ज़ार्ज टेरी

(2) जे. डी. मूने

(3) लूथर गुलिक

(4) चेस्टर बर्नार्ड

उत्तर- 2

6. भारत में मंत्रिमण्डल सचिवालय है :

(1) सूत्र अभिकरण

(2) स्टाफ अभिकरण

(3) सहायक संस्थान

(4) स्वायत्तशासी निकाय

उत्तर- 2

7. मिलेट के अनुसार पर्यवेक्षण की विधियों या तकनीकों की कुल संख्या है:

(1) चार

(2) पाँच

(3) छ:

(4) सात

उत्तर- 3

8. “जो कुछ भी सरकार करने या न करने का चुनाव करती है, वही लोक नीति है।” लोक नीति की उपरोक्त परिभाषा किसके द्वारा दी गई है?

(1) रॉबर्ट आइन्स्टीन

(2) थॉमस आर. डाई

(3) रिचार्ड रोज

(4) कार्ल जे. फ्रेडरिक

उत्तर- 2

9. ‘सूचना एकत्रण’ एक महत्त्वपूर्ण चरण है, जो निहित होता है:

(1) लोक नीति निरूपण में

(2) लोक नीति क्रियान्वयन में

(3) लोक नीति मूल्यांकन में

(4) लोक नीति विश्लेषण में

उत्तर- 1

10. गैर-सरकारी संगठन लोक नीति की इस प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं-

(1) निरूपण प्रक्रिया में

(2) क्रियान्वयन प्रक्रिया में

(3) निरूपण तथा क्रियान्वयन दोनों में

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3

11. वित्त मन्त्री द्वारा संसद के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) प्रस्तुत किया जाता है:

(1) अनुच्छेद 110 के अन्तर्गत

(2) अनुच्छेद 111 के अन्तर्गत

(3) अनुच्छेद 112 के अन्तर्गत

(4) अनुच्छेद 122 के अन्तर्गत

उत्तर- 3

12. निम्नांकित में से कौन-सा एक भारत सरकार के बजट सम्बन्धी मामलों की देखभाल करता है?

(1) वित्त मन्त्रालय 

(2) उद्योग मन्त्रालय

(3) भारत का वित्त आयोग

(4) नीति (NITI) आयोग

उत्तर- 1

13. लोक सभा द्वारा पारित वित्त विधेयक को राज्य सभा द्वारा अधिकतम इतनी अवधि के लिए रोका जा सकता है

(1) 12 दिन

(2) 22 दिन

(3) 24 दिन

(4) 14 दिन

उत्तर- 4

14. मैक्स वेबर के अनुसार नौकरशाही के कार्यकरण का आधार है :

(1) चमत्कारिक सत्ता

(2) परम्परागत सत्ता

(3) राजनैतिक सत्ता

(4) कानूनी विवेकशील सत्ता

उत्तर- 4

15. मौजूदा कर्मचारियों की पदोन्नति के माध्यम से संगठन में उच्च पदों को भरने की प्रक्रिया कहलाती है:

(1) प्रत्यक्ष (सीधी) भर्ती

(2) अप्रत्यक्ष भर्ती

(3) तिरछी भर्ती

(4) बाह्य भर्ती

उत्तर- 2

16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लोक सेवाओं में कार्मिकों के दृष्टिकोण तथा मूल्यों में परिवर्तन लाने के लिए आवश्यक है?

(1) पदों का वर्गीकरण

(2) भर्ती 

(3) प्रशिक्षण

(4) पदोन्नति

उत्तर- 3

17. भारत में लोक सेवाओं के लिए ‘सेंडविच प्रशिक्षण कार्यक्रम कब से प्रारंभ किया गया?

(1) 1969 से

(2) 1970 से

(3) 1973 से

(4) 1975 से

उत्तर- 1

18. संगठनात्मक प्रबन्ध में ‘कार्य विधियों का मानकीकरण’ का समर्थन किया गया है:

(1) वैज्ञानिक प्रबंध सिद्धान्त में

(2) मानव सम्बन्ध सिद्धान्त में

(3) व्यवहारवादी उपागम में 

(4) अभिप्रेरणात्मक सिद्धान्त में

उत्तर- 1

19. निम्नलिखित में से कौन संगठन के मानव सम्बन्ध प्रबंध सिद्धान्त का मुख्य प्रणेता रहा है?

(1) एफ.डब्ल्यू. टेलर

(2) एल्टन मेयो 

(3) चेस्टर बर्नार्ड

(4) विलियम डिक्सन

उत्तर- 2

20. किस विद्वान ने लोक प्रशासन के शास्त्रीय सिद्धान्तों को ‘कहावतें’ बताया?

(1) हर्बर्ट साइमन 

(2) हेनरी फेयोल

(3) वुडरो विल्सन

(4) चेस्टर बर्नार्ड

उत्तर- 1

21. प्रशासनिक संगठनों के प्रभावी संचालन हेतु ‘नौकरशाही का आदर्श प्रतिमान’ इनके द्वारा दिया गया है:

(1) पीटर ब्लाऊ

(2) कार्ल मार्क्स

(3) मैक्स वेबर

(4) एल. उर्विक

उत्तर- 3

22. निम्नांकित में से किस विचारक ने संगठन में कार्य करने का एक ही सर्वोत्तम तरीका’ दिया है?

( 1 ) हेनरी फेयोल

(2) एफ. डब्ल्यू. टेलर

(3) एल्टन मेयो

(4) विलोबी

उत्तर- 2

23. निम्नांकित में से कौन-सा एक चरण साइमन के निर्णय निर्माण प्रतिमान के अन्तर्गत नहीं आता है?

(1) आसूचना

(2) प्रारूप

(3) विकल्प चयन

(4) प्रतिक्रिया 

उत्तर- 4

24. निम्नांकित में से कौन-सा एक प्रशासन में सम्प्रेषण का प्रकार (Type) नहीं है?

(1) अधो संचार

(2) ऊर्ध्व संचार

(3) अधो/ पार्श्व संचार 

(4) समानान्तर संचार

उत्तर- 4

25. ‘सहभागी प्रबन्ध’ का एक अच्छा उदाहरण है:

(1) जनतन्त्रीय नेतृत्त्व

(2) निरंकुश नेतृत्त्व 

(3) कार्यात्मक नेतृत्त्व

(4) अव्यक्तिगत नेतृत्त्व

उत्तर- 1

26. अभिप्रेरण का द्विघटक सिद्धान्त इस विद्वान द्वारा प्रतिपादित किया गया है

(1) मैकग्रेगर

(2) हर्ज़बर्ग

(3) मैस्लो

(4) पीटर ड्रकर

उत्तर- 2

27. निम्नांकित में से कौन-सा एक अभिप्रेरणा का सिद्धान्त ए.एच. मैस्लो द्वारा दिया गया है?

(1) सिद्धान्त X तथा सिद्धान्त Y

(2) द्विघटक सिद्धान्त

(3) आवश्यकता पदसोपान सिद्धान्त

(4) गाजर तथा छड़ी सिद्धान्त

उत्तर- 3

28. भारत सरकार में वित्तीय वर्ष प्रारंभ होता है:

(1) 1 जनवरी से

(2) 1 जुलाई से 

(3) 1 अप्रैल से

(4) 31 मार्च से

उत्तर- 3

29. निम्नलिखित में से कौन अन्तर-सांस्कृतिक एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन से सम्बन्धित है?

(1) भारतीय प्रशासन

(2) लोक कार्मिक प्रशासन

(3) विकास प्रशासन

(4) तुलनात्मक लोक प्रशासन

उत्तर- 4

30. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विद्वान तुलनात्मक लोक प्रशासन का पिता (जनक) माना जाता है?

(1) फ्रैड रिम्स

(2) फ्रेडरिक टेलर 

(3) फैरल हैडी

(4) रिचर्ड गैबल

उत्तर- 1

31. निम्नलिखित में से लोक प्रशासन की कौन सी शाखा परिवर्तन- उन्मुख तथा लक्ष्य-उन्मुख उद्देश्य से सम्बन्धित है?

(1) तुलनात्मक लोक प्रशासन

(2) विकास प्रशासन

(3) अन्तर्राष्ट्रीय प्रशासन

(4) लोक नीति तथा शासन

उत्तर- 2

32. सरल शब्दों में प्रशासनिक विकास’ से तात्पर्य है : 

(1) कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत करना

(2) नव-उत्तरदायित्वों को ग्रहण करने हेतु कार्मिकों का स्थानान्तरण 

(3) निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु मौजूदा प्रशासनिक तन्त्र की आन्तरिक क्षमता को बढ़ाना

(4) सरकार द्वारा राष्ट्र का विकास करना

उत्तर- 3

33. निम्नांकित में से किसका भारत की लोक सेवा में प्रायः वर्चस्व पाया जाता है?

(1) सामान्यज्ञ अधिकारियों का

(2) विशेषज्ञ अधिकारियों का 

(3) शिक्षा शास्त्रियों का

(4) सैनिक अधिकारियों का

उत्तर- 1

34. निम्नांकित में से कौन सा लोक कल्याणकारी राज्य का प्रमुख साध्य या लक्ष्य है?

(1) कठोर शासन करना

(2) व्यक्ति एवं समाज का विकास 

(3) कानून बनाना

(4) जनता को पूर्ण आजाद छोड़ देना

उत्तर- 2

35. निम्नलिखित में से कौन से वक्तव्य ‘नव लोक प्रशासन के सन्दर्भ में सही हैं?

(a) यह उस लोक प्रशासन को नकारता है जो मूल्य-रहित है।

(b) यह राजनीति – प्रशासन द्विभाजन को अस्वीकार करता है।

(c) यह उस लोक प्रशासन को अस्वीकृत करता है, जो नीति का समर्थन नहीं करता ।

(d) यह कमोबेश नौकरशाह तथा पदसोपानात्मक है।

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(1) (a), (b) तथा (c)

(2) (a), (c) तथा (d)

(3) (a), (b) तथा (d)

(4) (b), (c) तथा (d)

उत्तर- 1

36. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सुशासन या अभिशासन का संकेतक नहीं है?

(1) पारदर्शिता

(2) जवाबदेही

(3) नागरिक – मित्र उन्मुख

(4) प्रशासनिक राज्य उन्मुख

उत्तर- 4

37. वैश्वीकरण तथा उदारीकरण लोक प्रशासन को अग्रसर करेगा:

(1) लोक सेवा में व्यवसायिकता की ओर 

(2) निजी प्रशासन से प्रतिस्पर्धा की ओर

(3) नौकशाही की लोचशीलता की ओर

(4) यह सभी

उत्तर- 4

38. निम्नलिखित में से किसने लोक प्रशासन को तुलनात्मक बनाने हेतु पारिस्थितिकीय उपागम को सर्वाधिक आगे बढ़ाया?

(1) फ्रेड डब्ल्यू. रिग्स

(2) रॉबर्ट डॉहल

(3) पीटर ब्लाऊ

(4) ड्वाईट वाल्डो

उत्तर- 1

39. ‘अनामता’ का सिद्धान्त प्रत्यक्ष रूप से निकलता है:

(1) विधिक दायित्व के सिद्धान्त से 

(2) सामूहिक दायित्व के सिद्धान्त से

(3) मन्त्रिमण्डलीय दायित्व के सिद्धान्त से

(4) व्यावसायिक दायित्व के सिद्धान्त से

उत्तर- 3

40. सतत विकास के लिए नौकरशाही की खामियों को दूर करने की प्रक्रिया को कहा गया है: 

(1) अननुक्रियाशीलता

(2) विनौकरशाहीकरण

(3) जड़ता एवं कठोरता 

(4) असंवेदनशीलता

उत्तर- 2

41. निम्नांकित में से किस विद्वान ने लोक प्रशासन में संगठन का ‘लिंकिंग पिन प्रतिमान’ दिया है?

(1) हर्बर्ट साइमन 

(2) चेस्टर बर्नार्ड

(3) मैकग्रेगर

(4) लिकर्ट

उत्तर- 4

42. वरिष्ठता आधारित पदोन्नति व्यवस्था के गुणों बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) यह कर्मचारियों में प्रतियोगिता तथा योग्यता का संवर्धन करता है।

(2) यह कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाता है। 

(3) यह आन्तरिक भर्ती की निष्पक्ष एवं सरल पद्धति है। 

(4) इससे प्रशासन को अनुभवी कार्मिकों की सेवाओं का लाभ प्राप्त होता है।

उत्तर- 1

43. चेस्टर बर्नार्ड के अनुसार संगठनात्मक व्यवहार में क्या सम्मिलित नहीं है?

(1) सामान्य उद्देश्य

(2) सहयोग करने की इच्छा

(3) संगठन की पारिस्थितिकी

(4) व्यक्तियों के मध्य सम्प्रेषण

उत्तर- 3

44. “कुछ विषयों को लेकर व्यक्तियों के आमने सामने का मिलन साक्षात्कार कहा जा सकता है।” यह वक्तव्य किसने दिया है?

(1) सी. पी. कोठारी

(2) एम. एस. बसु

(3) गुडे एवं हॉट

(4) पी.वी. यंग

उत्तर- 2

45. विशुद्ध अनुसंधान बल देता है:

(1) ज्ञान वृद्धि पर

(2) भविष्य पर

(3) अध्ययन पर

(4) उपयोगिता पर

उत्तर- 1

46. यह किसका मत है कि “अन्तिम सत्ता एक भ्रम है”?

(1) चेस्टर बर्नार्ड

(2) एम. पी. फोलेट

(3) मैक्स वेबर

(4) हेनरी फेयोल

उत्तर- 2

47. यह कौन मानता है कि लोक तथा निजी प्रशासन में कोई अन्तर नहीं है?

(1) हर्बर्ट साइमन

(2) आर. शेल्टन

(3) सर जोसिया स्टाम्प

(4) पाल एच. एपलबी

उत्तर- 2

48. मैक्स वेबर द्वारा प्रतिपादित नौकरशाही के सिद्धान्तों में सम्मिलित नहीं है-

(1) पदसोपान

(2) निर्व्यैक्तिता

(3) नियम तथा विनियम

(4) लाभ

उत्तर- 4

49. निम्नलिखित में से कौन बेहतर सभ्यता के लिए सामाजिक कौशल के बड़े समर्थक रहे हैं?

(1) एल्टन मेयो

(2) हर्बर्ट साइमन

(3) ए.एच. मैस्लो

(4) एम. पी. फोलेट

उत्तर- 2

50. निम्नलिखित में से कौन तुलनात्मक प्रशासन का प्राचीन चिन्तक माना जाता है?

(1) कौटिल्य

(2) प्लेटो 

(3) जूलियस सीजर

(4) अरस्तु

उत्तर- 3

51. निम्नलिखित में से कौन सा एक तुलनात्मक लोक प्रशासन का अवधारणात्मक उपागम फैरेल हैडी ने नहीं बताया है?

(1) सामान्य व्यवस्था प्रतिमान निर्माण

(2) मध्यवर्ती सिद्धान्त निर्माण

(3) आदर्शात्मक विचार

(4) विकासोन्मुखता

उत्तर- 3

52. ‘किसी घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने से सम्बन्धित शोध’ को कहा जाता है-

(1) परीक्षणात्मक शोध 

(2) अन्वेषणात्मक शोध

(3) वर्णनात्मक शोध

(4) निदानात्मक शोध

उत्तर- 3

53. एल. डी. व्हाईट के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा एक सूत्र अभिकरण का कार्य नहीं है?

(1) निर्णय निर्माण

(2) नीति निर्माण (इनपुट) हेतु सुझाव देना

(3) उत्तरदायित्व ग्रहण करना

(4) कार्यकुशलता तथा मितव्ययता प्राप्त करना 

उत्तर- 2

54. एम. पी. फालेट के शक्ति तथा सत्ता सम्बन्धी विचारों में सम्मिलित नहीं है:

(1) समूह सत्ता

(2) वृत्तीय व्यवहार

(3) स्थिति का नियम 

(4) एकीकरण का प्रयोग

उत्तर- 1

55. प्रारम्भिक प्रशिक्षण का प्रमुख लक्षण यह है कि यह दिया जाता है-

(1) अभ्यर्थी के उत्तरदायित्व ग्रहण करने के पूर्व

(2) पदाधिकारी के अपने सेवाकाल के मध्य में होने के दौरान

(3) जब पदाधिकारी की पदोन्नति होने को होती है 

(4) अभ्यर्थी के चयन से पूर्व

उत्तर- 1

56. निम्नांकित में से किसने शास्त्रीय सिद्धान्त की आलोचना कर इसे “व्यक्तियों से रहित संगठन” का नाम दिया है?

(1) ड्वाईट वाल्डो

(3) हर्बर्ट साइमन

(2) वारेन बेनिस

(4) एल्टन मेयो

उत्तर- 2

57. प्रशासन में उचित माध्यम से शब्दावली प्रयुक्त होती है

(1) प्रत्यायोजन हेतु

(2) समन्वय हेतु

(3) पदसोपान हेतु

(4) अभिप्रेरण हेतु

उत्तर- 3

58. निम्नलिखित में से कौन सा एक तथ्य भूमण्डलीकरण से सम्बन्धित नहीं है?

(1) विदेश पूँजी निवेश हेतु खुलापन

(2) आयात उदारीकरण

(3) विनिमय दर समायोजन तथा रुपये की परिवर्तनीयता

(4) रुपये की अपरिवर्तनीयता

उत्तर- 4

59. क्रिस आगिरिस के संयोजन प्रक्रिया सिद्धान्त में सम्मिलित नहीं है?

(1) समाजीकरण प्रक्रिया 

(2) परिपक्वता प्रक्रिया

(3) संयोजन प्रक्रिया

(4) व्यक्तिकरण प्रक्रिया

उत्तर- 2

60. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण का प्रकार नहीं है?

(1) कार्यात्मक विकेन्द्रीकरण

(2) व्यक्तिगत विकेन्द्रीकरण 

(3) भौगोलिक विकेन्द्रीकरण

(4) क्षैतिजिक विकेन्द्रीकरण

उत्तर- 2

61. यह किसका मत है कि नव लोक प्रबंधन, लोक तथा निजी प्रशासन के मध्य का तीसरा रास्ता है?

(1) यू. ए. गन

(2) पी. हॉगेट

(3) आर. रोड्स

(4) ओसबोर्न तथा गेब्लर

उत्तर- 1

62. विकासशील देशों में विकास प्रशासन की अड़चनों के विषय में क्या सही है? 

(i) राजनीतिक अस्थिरता

(ii) संसाधनों का अभाव

(iii) प्रतिबद्ध नौकरशाही

(iv) सांस्कृतिक अवरोधक 

(1) (i), (ii) और (iii)

(2) (ii), (iii) और (iv)

(3) (i), (iii) और (iv) 

(4) (i), (ii) और (iv)

उत्तर- 4

63. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन समन्वय के सम्बन्ध में सही नहीं है?

(1) एपलबी ने इसे आन्तरिक तथा बाहरी में विभाजित किया है ।

(2) फॉलेट ने संघर्ष को संगठनात्मक भलाई के लिए बुरा उपकरण माना है।

(3) जेम्स मूने ने इसे संगठन का प्रथम सिद्धान्त कहा है।

(4) एच. साइमन ने इसे प्रक्रियात्मक तथा वास्तविक में वर्गीकृत किया है।

उत्तर- 2

64. लोक नीति “पूरे समाज के लिए मूल्यों का आधिकारिक आवंटन है।” यह कथन किसने दिया है?

(1) डेविड ईस्टन

(2) पीटर ओडेगार्ड

(3) वुडरो विल्सन

(4) वाई. ड्रोर

उत्तर- 1

65. बजट के प्रसंग में ‘गिलोटिन’ शब्द प्रयुक्त होता है 

(1) मतदान मांगों के सम्बन्ध में

(2) वित्त विधेयक के सन्दर्भ में

(3) विनियोग विधेयक के सन्दर्भ में 

(4) संचित निधि प्रभार के सन्दर्भ

उत्तर- 1

66. निम्नलिखित में से कौन सा एक विकल्प हेनरी फेयोल द्वारा वर्णित औद्योगिक गतिविधियों के लिए सही है?

(1) तकनीकी, औद्योगिक, आर्थिक, अंकेक्षण, प्रबंधकीय तथा सुरक्षा 

(2) प्रबंधकीय, औद्योगिक, वित्तीय, सामाजिक, आर्थिक तथा सुरक्षा

(3) तकनीकी, वाणिज्यिक, वित्तीय, सुरक्षा, लेखांकन तथा प्रबंधकीय

(4) वित्तीय, आर्थिक, औद्योगिक, प्रबंधकीय, लेखांकन तथा सुरक्षा

उत्तर- 3

67. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म नव लोक प्रबंधन के सम्बन्ध में सुमेलित नहीं है?

(1) लेन तथा रोजनब्लूम →बाजार आधारित लोक प्रशासन

(2) ओसबोर्न तथा गेब्लर →उद्यमी शासन (सरकार)

(3) पी. हॉगेट → राज्य द्वारा सुशासन

(4) सी. पोलिट → नव टेलरवाद

उत्तर- 3

68. “सूत्र तथा मंत्रणा (स्टाफ) की पहचान सत्ता सम्बन्धों से है न कि विभागीय गतिविधियों से” यह कथन किसका है?

(1) एल. डी. व्हाईट

(2) ऑलिवर शेल्डन

(3) अल्बर्ट लेपावस्की

(4) कूण्ट्ज एवं ओ’डोनेल

उत्तर- 4

69. निम्नलिखित में से मानव सम्बन्ध उपागम का समर्थक नहीं है –

(1) वारेन बेनिस

(2) फ्रेड रिग्स

(3) रेनसिस लिकर्ट

(4) क्रिस ओगिरिस

उत्तर- 2

70. एफ. डब्ल्यू. टेलर के वैज्ञानिक प्रबंध सिद्धान्त का विश्वास है कि

(1) औद्योगिक संगठनों में समरसता स्थापित नहीं की जा सकती है। 

(2) उद्योगों में व्यक्तिवाद को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

(3) समय, गति, थकान उत्पादन से सम्बन्धित नहीं है।

(4) प्रत्येक कार्य तथा गतिविधि का प्रमापीकरण सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाता है।

उत्तर- 4

71. निम्नलिखित में से कौन वैज्ञानिक प्रबंध आन्दोलन से सम्बन्धित नहीं है?

(1) जे.डी. टर्नर

(2) सी.जी. बार्थ

(3) एच. के. हैथवे

(4) एम. एल. कुक

उत्तर- 1

72. निम्नांकित में से कौन सा एक शून्य-आधारित ब्जट निर्माण का कार्य है?

(1) पिछला सभी कुछ छोड़ देना तथा नये सिरे से आरंभ करना

(2) प्रत्येक कार्यक्रम तथा कार्यकलाप के अन्तर्गत फीडबैक तंत्र विकसित करना

(3) कार्यात्मक वर्गीकरण स्थापित करना 

(4) निष्पादन के परिमाणात्मक घंटों की स्थापना करना

उत्तर- 1

73. निम्नांकित में से कौन-सा एक पर्यवेक्षण का प्रकार नहीं है?

(1) तत्काल एवं देरी से

(2) सूत्र एवं कार्यात्मक

(3) एकल तथा बहुल

(4) मूल तथा तकनीकी

उत्तर- 1

74. संघ तथा राज्यों के लेखों की लेखा परीक्षा निम्नलिखित में से किसके विषय के अधीन है?

(1) राज्य सूची

(2) अवशिष्ट शक्तियाँ

(3) संघ सूची

(4) समवर्ती सूची

उत्तर- 3

75. “पेपर्स इन कम्पेरेटिव पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) एफ. डब्ल्यू. टेलर 

(2) फ्रेड रिग्स

(3) हेनरी फेयोल

(4) फेरल हैडी एवं सिबिल स्टोक्स

उत्तर- 4

76. निम्नलिखित में से कौन “फ्रंटियर्स ऑफ डवलपमेन्ट एडमिनिस्ट्रेशन” नामक पुस्तक के रचयिता हैं?

(1) एडवर्ड वीडनर

(2) एफ. डब्ल्यू. रिग्स

(3) वी. ए. पाई पनन्डिकरओ

(4) जान डी. मोन्टगोमेरी

उत्तर- 2

77. एक सामाजिक अनुसंधान मुख्यतः निर्भर करता है

(1) उपलब्ध पुस्तकों पर

(2) शोधकर्ता पर

(3) समस्या की प्रकृति पर

(4) शोध पर्यवेक्षक पर

उत्तर- 3

78. निम्नलिखित में से कौन-सी एक एफ. डब्ल्यू रिम्स द्वारा वर्णित प्रिज्मीय समाज की विशेषता नहीं है?

(1) विषम-जातीयता

(2) औपचारिकतावाद

(3) निरंतरता

(4) अतिव्यापन

उत्तर- 3

79. “नीति विज्ञान” की अवधारणा सर्वप्रथम इनके द्वारा निरूपित की गई

(1) ज्याफ्रे अरेंड 

(2) वाई. ड्रोर

(3) कार्ल फ्रेडेरिक

(4) हेरोल्ड लासवैल

उत्तर- 4

80. निम्नलिखित में से कौन-सा एक नीति निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से सम्बद्ध नहीं है?

(1) मंत्रिमण्डल सचिवालय

(2) केन्द्रीय सचिवालय

(3) प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.)

(4) शासकीय निदेशालय

उत्तर- 4

81. निम्नलिखित में से कौन सा एक मूलतः नीति क्रियान्वयन की प्रक्रिया से सम्बन्धित है?

(1) मुख्यमंत्री

(2) राज्य मंत्रिमण्डल सचिवालय

(3) राज्य सचिवालय

(4) राज्य निदेशालय

उत्तर- 4

82. एफ. डब्ल्यू. रिग्स का नृजातीय राष्ट्रीयतावाद यह मानता है कि. –

(1) अमेरिका नृजातीयता की समस्या का सामना नहीं करता है।

(2) यह भाषाओं की समस्या है।

(3) अनेकता ही नृजातीयता का मूल कारण है।

(4) नृजातीयता आधुनिक समाजों के लिए मुद्दा नहीं है।

उत्तर- 3

83. रिग्स का समपावय ‘साला’ प्रतिमान सम्बन्धित है:

(1) विकसित राष्ट्रों से

(2) विकासशील राष्ट्रों से

(3) परम्परागत समाज से

(4) आधुनिक समाज से

उत्तर- 2

84. निम्नलिखित में से कौन सी एक तुलनात्मक लोक प्रशासन की प्रवृत्ति नहीं रही है?

(1) आदर्शात्मक से अनुभवमूलक

(2) विशिष्टता से सामान्यपरकता

(3) गैर पारिस्थितिकीय से पारिस्थितिकीय

(4) संयोजित से समाव

उत्तर- 4

85. निम्नलिखित में से कौन “लोक प्रशासन के विज्ञान” के जनक के रूप में माना जाता है?

(1) लारेंज वान स्टीन

(2) ड्वाईट वाल्डो

(3) वुडरो विल्सन

(4) वाई. ड्रोर

उत्तर- 1

86. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रत्यायोजन का आवश्यक तत्व नहीं है?

(1) सत्ता

(2) उत्तदायित्व

(3) कार्य

(4) अभिप्रेरणा

उत्तर- 4

87. एफ. डब्ल्यू. रिग्स के अनुसार निम्नलिखित में से किस समाज में बाजार एवं संघर्ष परस्पर अन्तः क्रिया करते हैं तथा मूल्य अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न करते हैं?

(1) संयोजित समाज

( 2 ) समपार्वीय समाज 

(3) विवर्तित समाज

(4) प्रजातान्त्रिक समाज

उत्तर- 2

88. ‘हायरारकियोलॉजी’ शब्दावली इनके द्वारा निर्मित की गई है

(1) हेनरी फेयोल

(2) एल. जे. पीटर एवं रेमण्ड हल 

(3) अर्ल लैथम

(4) पिफनर एवं शेरवुड

उत्तर- 2

89. “विकास प्रशासन मुख्यतः चार पी नीतियाँ, : योजनाएँ, कार्यक्रम तथा परियोजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन के कार्यों तथा प्रक्रियाओं से सम्बद्ध है।”

यह विचार किनके द्वारा व्यक्त किया गया है?

(1) डोनाल्ड सी. स्टोन (2) एडवर्ड वीडनर

(3) फ्रेड. डब्ल्यू. रिग्स (4) मेरले फेनसोड

उत्तर- 1

90. निम्नलिखित में से कौन सा एक सकारात्मक भर्ती का सही अर्थ है?

(1) कल्याणकारी प्रशासन के लिए भर्ती

(2) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष भर्ती

(3) सबसे अधिक योग्य एवं सर्वाधिक सक्षम उम्मीदवारों को आकर्षित करने के लिए निश्चित कदम उठाना

(4) केवल साक्षात्कार द्वारा भर्ती

उत्तर- 3

91. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) परीक्षा के लिए साक्षात्कार हेतु अंक निर्धारित हैं। 

(1) 200

(2) 250

(3) 275

(4) 300

उत्तर- 3

92. निम्नलिखित में से कौन सी एक विधि कार्यगत प्रशिक्षण विधि नहीं है?

(1) प्रकोष्ठ प्रशिक्षण

(2) शिक्षुता

(3) परामर्श देना

(4) कार्य क्रमावर्तन

उत्तर- 1

93. प्रशासनिक विकास के उद्देश्यों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है? 

(1) प्रशासनिक व्यवस्था में वांछित परिवर्तन लाना 

(2) लोक संगठनों में कार्य संस्कृति सुनिश्चित करना

(3) प्रशासन को पारिस्थितिकीय प्रभावों से मुक्त करना 

(4) प्रशासनिक प्रक्रियाओं में वांछित परिवर्तन लाना

उत्तर- 3

94. वर्ष 1954 में प्रकाशित पुस्तक ‘मोटिवेशन एण्ड पर्सनालिटी’ इनके द्वारा लिखी गई है। 

(1) मैकग्रेगर

(2) ए. एच. मैस्लो 

(3) निकोलस हेनरी

(4) पीटर ड्रकर

उत्तर- 2

95. निम्नलिखित में से कौन अमेरिकी मानववाद के जनक माने जाते हैं?

(1) डगलस मैक्ग्रेगर

(2) रेनसिस लिकर्ट 

(3) फ्रेडरिक हर्जबर्ग

(4) अब्राहम मैस्लो

उत्तर- 4

96. सामान्य शब्दों में भूमण्डलीकरण का अर्थ है

(1) राज्य की अर्थव्यवस्था को स्थानीय अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करना 

(2) राज्य की अर्थव्यवस्था को जिला अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करना 

(3) देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करना 

(4) राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करना

उत्तर- 3

97. निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रमुख भूमिका भारत जैसे विकासशील देशों में लोक प्रशासन की है?

(1) सामाजिक-आर्थिक पुनर्निर्माण

(2) सहभागितापूर्ण प्रबन्ध

(3) कानून एवं व्यवस्था बनाये रखना 

(4) राजस्व एकत्रित करना

उत्तर- 1

98. सामाजिक अनुसंधान में निम्नलिखित में से कौन सी एक प्राथमिक समंक एकत्रित करने की विधि है?

(1) प्रकाशित प्रलेख (दस्तावेज)

(2) व्यक्तिगत प्रलेख (दस्तावेज)

(3) दैनिक डायरी

(4) अनुसूची

उत्तर- 4

99. लूथर गुलिक के अनुसार संगठन के चार ‘पी’ आधारों में सम्मिलित हैं:

(1) उद्देश्य, प्रक्रिया, व्यक्ति, स्थान

(2) प्रक्रिया, स्थान, व्यक्ति, बिन्दु

(3) प्रक्रिया, व्यक्ति, उद्देश्य, सजा 

(4) उद्देश्य, नीति, प्रक्रिया, व्यक्ति

उत्तर- 1

100. निम्नलिखित में से लोक प्रशासन का कौन सा अभिकरण सरकार में शक्तियों का प्रत्यक्ष रूप से प्रयोग करता है?

(1) सूत्र अभिकरण

(2) सामान्य स्टाफ अभिकरण

(3) सहायक स्टाफ अभिकरण

(4) तकनीकी स्टाफ अभिकरण

उत्तर- 1

101. नव लोक सेवा प्रतिमान विश्वास नहीं करता है:

(1) आम व्यक्ति की सेवाओं को बाजार से जोड़ने में

(2) जनहित तथा नागरिक सेवा में

(3) लोगों के महत्त्व तथा मूल्य में

(4) रणनीतियों के लोकतान्त्रिकरण में

उत्तर- 1

102. निम्नलिखित में से कौन सा तरीका मीडिया द्वारा नीति निर्माण को प्रभावित नहीं करता है?

(1) सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेयता पर ध्यान केन्द्रित करना

(2) राजनीति में भाग लेना

(3) दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए मंच तैयार करना

(4) मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करना

उत्तर- 2

103. भारत में नवीन उदारीकृत आर्थिक नीति की घोषणा कब की गई थी?

(1) 1990 में

(3) 1992 में

(2) 1991 में

(4) 1993 में

उत्तर- 2

104. समन्वय के सन्दर्भ में कौन सा पारिभाषिक युग्म सही नहीं है?

(1) सेक्लर हड़सन →कार्य के विभिन्न भागों के मध्य अन्तः सम्बन्ध 

(2) जे. डी. मूने → समूह प्रयासों का एक क्रम में व्यवस्थीकरण 

(3) जे.सी. चार्ल्सवर्थ →कई भागों के मध्य एकीकरण 

(4) एल. डी. व्हाईट →सरकारी नीतियों की प्रक्रिया

उत्तर- 4

105. निम्नलिखित में से कौन “फाऊन्डेशन्स ऑफ बिहैवरल रिसर्च” नामक पुस्तक के लेखक हैं?

(1) एफ.ए. करलिंगर 

(2) पी.वी. यंग

(3) गुडे एवं हाट

(4) अल्फ्रेड जे. काहन

उत्तर- 1

106. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राथमिक समंक संग्रहण का स्रोत नहीं है?

(1) साक्षात्कार

(2) प्रश्नावली

(3) अनुसूची

(4) शोध पत्रिका

उत्तर- 4

107. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन परिकल्पना के बारे में सही नहीं है?

(1) परिकल्पना शोध का अन्तिम लक्ष्य है। 

(2) यह तथ्यों के बीच कारणात्मक सम्बन्ध दर्शाता है।

(3) यह शोधकर्ता के लिए एक मार्गदर्शन है। 

(4) यह शोध के आरम्भिक स्तर का अनुमान है।

उत्तर- 1

108. 1992 में प्रकाशित पुस्तक “रिइन्वेंटिंग गवर्नमेन्ट” के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं?

(1) डेविड ईस्टन

(2) थॉमस डाई

(3) डेविड ऑसबोर्न तथा गैबलर

(4) क्रिस्टोफर हुड

उत्तर- 3

109. “नीति एवं प्रशासन राजनीतिक जुड़वाँ बच्चों की तरह है जो एक-दूसरे से पृथक नहीं किये जा सकते।” यह कथन किसने दिया है?

(1) डेविड ईस्टन

(2) वाई. ड्रोर

(3) पीटर ओडेगार्ड

(4) थॉमस डाई

उत्तर- 3

110. “एक अच्छी सरकार लघुतर सरकार है।” यह कथन किसने दिया है?

(1) जे. एम. पिफनर

(2) हर्बर्ट साइमन 

(3) डेविड ऑसबोर्न

(4) निस्कानेन

उत्तर- 4

111. निम्नलिखित में से किस एक देश ने ‘क्रियात्मक शोध’ (एक्शन रिसर्च) की सर्वप्रथम शुरुआत की है?

(1) भारत 

(3) अमेरिका

(2) जापान

(4) फ्रांस

उत्तर- 3

112. अमेरिकी प्रशासन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सुमेलित नहीं है?

(1) प्राइवेसी एक्ट 1974 

(2) सनशाईन एक्ट 1976

(3) व्हिसलब्लोअर प्रोटेक्शन एक्ट 1989

(4) फ्रीडम ऑफ इन्फोरमेशन एक्ट 1990

उत्तर- 4

113, “विज्ञान का सम्बन्ध पद्धति से है न कि विषय सामग्री से” निम्नांकित में से यह कथन किसने दिया है?

(1) बर्नार्ड शा

(2) कार्ल पीयर्सन

(3) स्टुअर्ट चेज

(4) रॉबर्ट डाहल 

उत्तर- 3

114. निम्नलिखित में से विकास प्रशासन के क्षेत्र में किसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है?

(1) एल. उर्विक

(2) वीडनर

(3) एल्टन मेयो

(4) हेनरी फेयोल

उत्तर- 2

115. ‘निर्गम नीति’ (एक्जिट पॉलिसी) क्या है?

(1) बीमार उद्योगों को हटाना या बेचना 

(2) प्रदूषणकारी उद्योगों को शहर से बाहर रखना

(3) खतरनाक उद्योगों से बच्चों को दूर रखना 

(4) विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को देश से बाहर रखना

उत्तर- 1

116. निम्नलिखित में से किस एक विचारक को ‘नीति एवं प्रशासन’ के मध्य एक सुनिश्चित भेद करने का श्रेय प्राप्त है?

(1) पॉल एच. एपलबी 

(2) वाई. ड्रोर

(3) वुडरो विल्सन 

(4) एफ. जे. गुडनाऊ

उत्तर- 3

117. निम्नलिखित में से किसने यह वक्तव्य दिया है : “किसी वैज्ञानिक के लिए नकारात्मक परिणाम उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि सकारात्मक परिणाम” 

(1) पी.वी. यंग

(2) गॉलटन

(3) फ्रेड करलिंगर

(4) रॉबर्ट चैम्बर

उत्तर- 1

118. निम्नलिखित में से कौन सी एक नवीन लोक प्रशासन की विशेषता नहीं है?

(1) प्रासंगिकता

(2) मूल्य

(3) सामाजिक समता

(4) परिवर्तन जड़ता

उत्तर- 4

119. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत में अर्ध न्यायिक निकाय नहीं है?

(1) केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण

(2) राज्य सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण

(3) आयकर अपीलीय अधिकरण

(4) जिला एवं सत्र न्यायालय

उत्तर- 4

120. निम्नलिखित उपागमों में से कौन सा एक व्यवस्था (तंत्र) और उसके परिवेश के मध्य सम्बन्धों के अध्ययन से सम्बन्धित है?

(1) आनुभविक उपागम

(2) पारिस्थितिकीय उपागम 

(3) व्यवहारवादी उपागम

(4) शास्त्रीय उपागम

उत्तर- 2

121. तुलनात्मक लोक प्रशासन में ‘सूचना ऊर्जा प्रतिमान’ प्रतिपादित किया गया है?

(1) एफ. डब्ल्यू. रिग्स द्वारा

(2) टालकॉट पारसन्स द्वारा

(3) जॉन टी. डोरसी द्वारा

(4) आर. लिकर्ट द्वारा

उत्तर- 3

122. निम्नलिखित में से कौन सा एक दैव निदर्शन का प्रकार है?

(1) अभ्यंश निदर्शन

(2) बहुचरण निदर्शन

(3) सुविधा निदर्शन

(4) उद्देश्यपरक निदर्शन

उत्तर- 2

123. निम्न में से किस एक सिद्धान्त का यह मानना है कि मनुष्यों में महत्वाकांक्षा का अभाव होता है तथा वे परिवर्तन प्रतिरोधी होते हैं?

(1) ‘एक्स’ सिद्धान्त

(2) ‘वाई’ सिद्धान्त

(3) ‘जेड’ सिद्धान्त

(4) ‘द्वि-कारक’ सिद्धान्त

उत्तर- 1

124. सिद्धान्त ‘वाई’ नेतृत्व शैली से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सही नहीं है?

(1) यह बेहतर मनोवृत्तियों और मनोबल को प्रोत्साहित करती है।

(2) यह प्रशासन में केन्द्रीयकरण को निरुत्साहित करती है।

(3) यह भागीदारी नेतृत्व उत्तरदायित्व को हतोत्साहित करती है। 

(4) यह अधीनस्थों को स्व-नियंत्रण के लिए आमन्त्रित करती है।

उत्तर- 3

125. ‘नियन्त्रण’ एवं ‘सम्प्रेषण’ के विज्ञान को कहते हैं:

(1) गैंग प्लैंक

(2) फीडबैक

(3) साइबरनेटिक्स

(4) ई-गवर्नेन्स (ई-शासन )

उत्तर- 3

126. निम्नांकित वक्तव्यों पर विचार कीजिये : 

A. सामान्य न्यायालयों की तुलना में प्रशासनिक न्याय-निर्णय अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ है। 

B. प्रशासनिक न्यायालयों की प्रक्रियाओं में एकरूपता देखने को मिलती है। 

उपरलिखित वक्तव्यों में कौन सा / कौन से सही है /हैं? 

(1) केवल A

(2) केवल B

(3) A तथा B दोनों

(4) न तो A ना ही B

उत्तर- 1

127. निम्नलिखित में से किसने विधि के शासन के सिद्धान्त को विकसित किया है?

(1) हरमन फाईनर

(2) लुसियन पाई

(3) बी. आर. अम्बेडकर

(4) ए.वी. डायसी

उत्तर- 4

128. निम्नलिखित में से किसने संगठन में कर्मचारियों की बेहतर प्रभावोत्पादकता हेतु ‘टी-समूह’ प्रशिक्षण का सुझाव दिया है? 

(1) अब्राहम मैस्लो

(2) एल्टन मेयो

(3) क्रिस आगिरिस

(4) मैक्ग्रेगर

उत्तर- 3

129. हर्जबर्ग के अनुसार, अभिप्रेरक कारकों में सम्मिलित हैं : 

A. वेतन B. सुरक्षा

C. मान्यता D. उपलब्धि

नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए:

(1) A तथा B

(2) A तथा C

(3) B, C तथा D

(4) C तथा D

उत्तर- 4

130. यदि हमारी सभ्यता विफल होती है, तो यह मुख्यतः प्रशासन के ध्वस्त होने के कारण होगा। निम्नांकित में से किसने यह वक्तव्य दिया है?

(1) एल. डी. व्हाईट

(2) बी. डानहम

(3) अलैक्जेन्डर पोप

(4) एडमंड बर्क

उत्तर- 2

131. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रत्यायोजित विधान का उत्पाद नहीं है?

(1) नियम

(2) विनियम

(3) उप-विधि

(4) संसदीय अधिनियम

उत्तर- 4

132. लोक प्रशासन एक पृथक विषय के रूप में सर्वप्रथम किस देश में प्रारम्भ हुआ?

(1) इंग्लैंड

(2) फ्रांस

(3) संयुक्त राज्य अमेरिका

(4) भारत

उत्तर- 3

133. लोक प्रशासन की ‘प्रकृति’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?

(1) लोक प्रशासन एक विज्ञान है।

(2) लोक प्रशासन एक कला है।

(3) लोक प्रशासन विज्ञान नहीं बन सकता ।

(4) लोक प्रशासन एक सामाजिक विज्ञान है।

उत्तर- 4

134. “जनसाधारण की भाषा में लोक प्रशासन से अभिप्रायः उन क्रियाओं से है जो केन्द्र, राज्य तथा स्थानीय सरकारों की कार्यपालिका शाखाओं द्वारा सम्पादित की जाती हैं।” लोक प्रशासन की उपर्युक्त परिभाषा किसके द्वारा दी गई है?

(1) साइमन 

(2) पिफनर

(3) ड्वाईट वाल्डो

(4) मार्शल डिमॉक

उत्तर- 1

135. ‘पोस्डकोर्ब’ अवधारणा लोक प्रशासन की किस विषय-वस्तु से सम्बन्धित है?

(1) लोकसेवा

(2) बजट

(3) क्षेत्र

(4) महत्त्व

उत्तर- 3

136. इन कारणों से लोक प्रशासन का महत्त्व बढ़ गया है

(a) लोक कल्याणकारी राज्य

(b) विश्व युद्ध

(c) आर्थिक नियोजन

(d) तकनीकी अभिवृद्धि

निम्नांकित में से सही कूट का चयन कीजिये :

(1) (a), (b), (c)

(2) (b), (c), (d)

(3) (a), (c), (d)

(4) (a), (b), (c), (d)

उत्तर- 4

137. लोक प्रशासन के एक विषय के रूप में ‘पहचान का संकटकाल’ रहा है:

(1) 1927 से 1937

(2) 1938 से 1947

(3) 1948 से 1970

(4) 1971 से 2005

उत्तर- 3

138. लोक प्रशासन इस सन्दर्भ में निजी प्रशासन से भिन्न नहीं है:

(1) उत्पादकता

(2) विधायी उत्तरदायित्व

(3) वित्तीय प्रतिफल 

(4) यह सभी

उत्तर- 1

139. लोक प्रशासन तथा निजी प्रशासन के मध्य प्रमुख अन्तर इस पर आधारित है

(1) लाभ कमाना

(2) कार्य कुशलता

(3) सार्वजनिक उत्तरदायित्व

(4) निर्णय निर्माण की जटिलता

उत्तर- 1

140. निम्नांकित में से किसे लोक प्रशासन विषय की प्रथम पाठ्य पुस्तक के रूप में मान्यता दी गई है?

(1) एलीमेण्ट्स आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 

(2) इन्ट्रोडक्शन टू दि स्टडी ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

(3) मॉडर्न पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 

(4) पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन थ्योरी एण्ड प्रेक्टिस

उत्तर- 2

141. निम्नांकित में से कौन सा विद्वान राजनीति प्रशासन द्विभाजन से सम्बद्ध रहा है?

(1) मैक्स वेबर

(2) वुडरो विल्सन

(3) ड्वाईट वाल्डो

(4) हर्बर्ट साइमन

उत्तर- 2

142. लोक प्रशासन में प्रशासनिक विधि’ का अध्ययन मूलतः इस विषय से लिया गया है।

(1) राजनीति विज्ञान से

(2) समाजशास्त्र से

(3) कानून से

(4) मनोविज्ञान से

उत्तर- 3

143. लोक प्रशासन विषय की जड़ें सर्वाधिक जुड़ी हुई हैं :

(1) अर्थशास्त्र से

(2) मनोविज्ञान से

(3) समाजशास्त्र से

(4) राजनीतिक विज्ञान से

उत्तर- 4

144. लूथर गुलिक के अनुसार संगठन के आधार होते हैं:

(1) दो

(2) तीन

(3) चार

(4) पाँच

उत्तर- 3

145. निम्नलिखित में से कौन-सी एक औपचारिक संगठन की विशेषता नहीं है?

(1) सामाजिक सम्बन्ध

(2) आदेश की एकता

(3) सत्ता का प्रत्यायोजन

(4) स्पष्ट श्रम विभाजन

उत्तर- 1

146. निम्नांकित में से कौन सा एक संगठन का आधारभूत तत्व नहीं माना जाता है?

(1) उद्देश्य

(2) प्रक्रिया

(3) प्राधिकार

(4) व्यक्ति

उत्तर- 3

147. निम्नांकित में से कौन सा एक, अनौपचारिक संगठन का लक्षण है?

(1) व्यक्तिगत सम्बन्ध

(2) नियम आधारित व्यवहार

(3) पदसोपानीय व्यवस्था

(4) सुनियोजित व्यवस्था

उत्तर- 1

148. एल. उर्विक द्वारा संगठन के कितने सिद्धान्त प्रतिपादित किये गये हैं?

(1) पाँच

(2) छ:

(3) सात

(4) आठ

उत्तर- 4

149. एक पदसोपानात्मक संगठन का सामान्यतः आकार होता है:

(1) वृत्त जैसा

(2) पिरामिड जैसा

(3) वर्ग जैसा

(4) षटभुजाकार

उत्तर- 2

150. निम्नांकित में से कौन सा एक नियन्त्रण की सीमा का निर्धारक तत्व नहीं है?

(1) कार्य

(2) समय

(3) स्थान

(4) अधीनस्थ

उत्तर- 4

Leave a Comment