अरुणा मिलर

अरुणा मिलर बनी अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली इंडियन-अमरीकन लेफ्टिनेंट गवर्नर

  • अरुणा मिलर अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली इंडियन-अमरीकन लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। वह मैरीलैंड राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। वह 2010 से 2018 तक मैरीलैंड के हाउस आफ डेलीगेट में भी काम कर चुकी हैं।

किस भारतीय-अमरीकी को अमरीकी वायुसेना में ब्रिगेडियर जनरल ग्रेड पर नियुक्ति के लिए नामित किया गया है?
1. दर्शन शाह
2. भगवती बोस
3. राजा जे चारी
4. उदय सिंह तौंके
उत्तर- 3

  • भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी को अमेरिकी एयर फोर्स में सेना ब्रिगेडियर जनरल के ग्रेड पर नियुक्ति के लिए नामित किया गया है। वह वर्तमान में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, जॉनसन स्पेस सेंटर, टेक्सास में क्रू—3 कमांडर के रूप में कार्यरत है।

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का टाइटल किस टीम ने जीता है?
1. बेल्जियम
2. जर्मनी
3. इंग्लैंड
4. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- 2

  • जर्मनी ने पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 का खिताब जीता है। ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने बेल्जियम को शूटआउट में पराजित किया। जर्मनी ने हॉकी विश्व कप का खिताब तीसरी बार जीता और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी की। जर्मनी ने इससे पहले 2002 और 2006 में भी खिताब जीता था।

कौनसे देश ने यूरो को अपनी करेंसी के रूप में अपना लिया है?

1. यूके

2. स्वीडन

3. क्रोएशिया

4. डेनमार्क

उत्तर- 3

भारत ने ‘मंगदेछु हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट’ भूटान को हैंडओवर कर दिया है, यह कितने मेगावाट का प्रोजेक्ट है?

1. 500 मेगावाट

2. 720 मेगावाट

3. 1024 मेगावाट

4. 1200 मेगावाट

उत्तर- 2

विश्व बैंक की ‘वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट’ के अनुसार 2023-24 में भारत की अपेक्षित आर्थिक वृद्धि कितनी है?

1. 6.6 प्रतिशत

2. 7 प्रतिशत

3. 7.7 प्रतिशत

4. 5.5 प्रतिशत

उत्तर- 1

आरबीआई ने हाल ही किस देश के साथ करेंसी स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

1. मालदीव

2. बांग्लादेश

3. जापान

4. श्रीलंका

उत्तर- 1

न्यूजीलैंड के 42वें प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

– क्रिस हिपकिंस

किस भारतीय-अमरीकी को ‘मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?

1. रोहित खन्ना

2. माया अजमेरा

3. हरमीत ढिल्लो

4. कृष्णा वविलाला

उत्तर- 4

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *