‘जगदीश’ शब्द में कौनसी सन्धि है?

(1) स्वर

(2) व्यंजन

(3) विसर्ग

(4) कोई नहीं

उत्तर-2

इनमें से कौन-सा संधि विच्छेद सही नहीं है?

(1) सुरेश = सुर + ईश (2) रमेश = राम + ईश

(3) महेश = महा + ईश (4) नागेश = नाग + ईश

उत्तर- (2)

इनमें से कौन-सा संधि-शब्द गलत है?

(1) सत् + शिव = सचिव

(2) पितृ + उपदेश = पित्रुपदेश

(3) सत् + धर्म = सद्धर्म

(4) सत् + मार्ग = सद्मार्ग

उत्तर- (4)

प्रमाण में कौनसी सन्धि है?

(1) व्यंजन सन्धि

(2) विसर्ग सन्धि

(3) गुण सन्धि

(4) दीर्घ

उत्तर- 1

‘सज्जन’ का सन्धि विच्छेद होगा

(1) सज् + जन

(2) सद् + जन

(3) सत् + जन

(4) स + ज + जन

उत्तर- (3)

सज्जन में व्यंजन संधि है।

‘बहिष्कार’ शब्द का सन्धि विच्छेद है?

(1) बहि: + कार

(2) बहिष + कार

(3) बहि + अकार

(4) बहि + सकार

उत्तर- (1)

निम्नलिखित में से ‘उपर्युक्त’ शब्द के सही सन्धि विच्छेद का चयन कीजिए?

(1) ऊपर + उक्त

(2) उपरि + उक्त

(3) उपरि + युक्त

(4) उप: + उक्त

उत्तर- (2)

निम्नलिखित में से किस शब्द की संधि गलत है?

(1) सत् + मार्ग = सन्मार्ग

( 2) सत् + गति = सद्गति

(3) सत् + चित्र = सच्चित

(4) सत् + शास्त्र = सच्छास्त्र

उत्तर- (3)

‘अन्वेषण’ शब्द में कौनसी संधि है?

(1) विसर्ग संधि

(2) यण संधि

(3) अयादि संधि

(4) व्यंजन संधि

उत्तर- (2)

किस क्रमांक में सही विच्छेद है?

(1) वधूल्लास = वधु + उल्लास

(2) पद्धति = पत + हति

(3) कुलटा = कुल् + अटा

(4) जलोर्मि: = जल + ऊर्मि

उत्तर- 4

‘निर्लेप’ शब्द का संधि विच्छेद होगा-

(1) निर + लेप

(2) नि: +लेप

(3) निर + अलेप

(4) नि: + र्लेप

उत्तर- (2)

निम्नलिखित में से किस शब्द का संधि विच्छेद गलत है?

( 1) पित्रुपदेश = पित्रि + उपदेश

(2) प्रौढ़ = प्र + ऊढ़

(3) निरीह = निः + ईह

(4) नवोढ़ा = नव + ऊढ़ा

उत्तर- (1)

शरत् + चन्द्र की सही सन्धि क्या होगी?

(1) शरद्चन्द्र

(2) शरदचंद्र

(3) शरच्चन्द्र

(4) शरचन्द्र

उत्तर- (3)

‘निष्ठुर’ शब्द का सही संधि विच्छेद क्या होगा?

(1) निस् + ठुर

(2) निः + ठुर

(3) नि + स्थुर

(4) निष्ठ् + उर

उत्तर- (3)

‘अपेक्षा’ शब्द में कौनसी सन्धि है?

(1) दीर्घ

(2) वृद्धि

(3) व्यंजन

(4) गुण

उत्तर- (4)

‘गायक’ शब्द का सही सन्धि विच्छेद क्या होगा?

(1) गै + यक

(2) गे + अक

(3) गा+ यक

(4) गै + अक

उत्तर- 4

‘परमोत्सव’ शब्द में कौनसी संधि है?

(1) यण संधि

(2) वृद्धि यंत्र

(3) दीर्घ संधि

(4) गुण संधि

उत्तर- (4)

परमोत्सव = परम+उत्सव

यदि विसर्ग के आगे च या छ हो तो विसर्ग का क्या हो जाता है?

(1) ष

(2) श्

(3) स्

(4) विसर्ग में कोई विकार नहीं होता

उत्तर- 2

पुरः + कृत का संधि रूप होगा?

(1) पुरस्कृत

(2) पुरस्कार

(3) पुरस्कृति

(4) पुरस्कार

उत्तर- (1)

‘वेद + उक्त’ का सही सन्धि रूप होगा-

(1) वेदूक्त

(2) वेदौक्त

(3) वेदोक्त

(4) वेदउक्त

उत्तर- (3)

‘उद्धार’ में कौन-सी सन्धि है?

(1) विसर्ग

(2) अयादि

(3) व्यंजन

(4) गुण

उत्तर- (3)

किस क्रमांक में अधिष्ठाता का सही सन्धि विच्छेद है?

(1) अधि + ठाता (2) अधि + स्थाता

(3) अधि + स्ठाता (4) अधि + थाता

उत्तर- (2)

इनमें से एक पद में सन्धि व समास दोनों हैं। वह है-

(1) दिनरात

(2) पंचवटी

(3) चन्द्रमुखी

(4) रामानुज

उत्तर- (4)

‘चिन्मय’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है-

(1) चिन् + मय

(2) चित् + मय

(3) चित + मय

(4) चित्र + मय

उत्तर- (2)

विसर्ग सन्धि का उदाहरण है-

(1) हरिश्चन्द्र

(2) हरिशचन्द्र

(3) हरीशचन्द्र

(4) दिनेशचन्द्र

उत्तर- (1)

विसर्ग सन्धि का उदाहरण है-

(1) युधिष्ठिर

(2) निष्ठुर

(3) भयंकर

(4) मनोयोग

उत्तर- (4)

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder