ग्रेपवाइन (अंगूरी लता) संप्रेषण है?

संचार को ‘प्रशासकीय संगठन की रक्त धारा’ किसने कहा है?
1. मिलेट
2. फिफनर
3. एल.डी. व्हाइट
4. विलोबी
उत्तर- 1’सम्प्रेषण समान विषयों पर मस्तिष्कों का मेल है।’ उक्त कथन किसने कहा है?
1. हर्बर्ट साइमन
2. पीटर ड्रकर
3. कीथ डेविस
4. ऑडवे टीड 
उत्तर- 4

निम्न में से सम्प्रेषण प्रक्रिया का सही क्रम कौनसा है?
1. सम्प्रेषक, सूचना, संवाद प्राप्तकर्ता, प्रतिक्रिया, माध्यम
2. सम्प्रेषक, सूचना, माध्यम, संवाद प्राप्तकर्ता, प्रतिक्रिया
3. संवाद प्राप्तकर्ता, सम्प्रेषक, सूचना, प्रतिक्रया, माध्यम
4. सूचना, सम्प्रेषक, प्रतिक्रिया, माध्यम, संवाद प्राप्तकर्ता
उत्तर- 2

लिखित सम्प्रेषण के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही नहीं है?
1. लिखित सम्प्रेषण से संदेश में स्पष्टता रहती है।
2. इसका साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं कर सकते हैं।
3. लिखित सम्प्रेषण में दोनों पक्षों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है।
4. लिखित सम्प्रेषण विस्तृत एवं जटिल सूचनाओं के लिए उपयुक्त है।
उत्तर- 4

ग्रेपवाइन (अंगूरी लता) संप्रेषण है?
1. औपचारिक
2. अनौपचारिक
3. ऊर्ध्वगामी
4. अधोगामी
उत्तर- 2
ग्रेप वाइन या अंगूरी लता सम्प्रेषण एक अनौपचारिक संप्रेषण का हिस्सा है।
अनौपचारिक संप्रेषण वह होता है जो संगठन में कार्यरत कर्मचारियों के व्यक्तिगत संबंधों पर आधारित होता है।
अनौपचारिक संप्रेषण में संवादों का आदान-प्रदान संगठन चार्ट द्वारा निर्धारित मार्गों के अनुसार न होकर संवाददाता और संवाद प्राप्तकर्ता के मध्य पारस्परिक संबंधों के आधार पर होता है।
इसमें हावभाव, नेत्रों से किये जाने वाले इशारे, सिर हिलाना, मुस्कराना, क्रोधित होना आदि माध्यमों का उपयोग किया जाता है।
यहां संप्रेषण की कोई नियत दिशा नहीं होती साथ ही यह औपचारिक रूप से परिभाषित संबंधों के कारण उत्पन्न नहीं होते हैं। यह मानव स्वभाव से स्वत: उत्पन्न एवं संबंध पर आधारित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *