इन हस्तियों का हुआ जन्म

1721 – बालाजी बाजीराव – मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
1875 – तेज बहादुर सप्रू – महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1877 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
1897 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी साहित्य के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1900 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1901 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
1927 – प्रकाश सिंह बादल – पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री रहे।
1935 – धर्मेन्द्र – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर
1946 – शर्मिला टैगोर – बॉलीवुड एक्ट्रेस।

इनका हुआ देहांत

देश विभाजन का सदमा झेल नहीं पाएं थे: भाई परमानंद

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द की 8 दिसंबर को 72वीं पुण्यतिथि हैं। परमानंद आर्य समाज और वैदिक धर्म के प्रचारक थे, साथ ही वह एक इतिहासकार, साहित्यकार और प्रसिद्ध शिक्षाविद भी थे। उनकी शिक्षा डी ए वी कॉलेज और पंजाब विश्वविद्यालय से हुई थी। वह प्रारंभ से ही आर्य समाज के नेता लाला लाजपत राय और महात्मा हंसराज के प्रभाव में आ गए थे। परमानंद का जन्म 4 नवंबर, 1876 को पंजाब के झेलम जिले में हुआ था। राष्ट्रीय विचारों के लिए विदेशी सरकार ने जिनके लिए मृत्युदंड की घोषणा की और जो ‘हिन्दू महासभा’ के प्रमुख नेता बने थे। जब भारत के विभाजन की ब्रिटिश सरकार ने 3 जून, 1947 को घोषणा की और 15 अगस्त, 1947 को सत्ता हस्तान्तरित कर देगी, तो उन्होंने इस टालने का भरसक प्रयास किया। भारत विभाजन से भाई जी जैसे सच्चे राष्ट्रभक्त को इतना अधिक आघात पहुंचा कि वे अत्यधिक अस्वस्थ रहने लगे। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया और उनका 8 दिसम्बर, 1947 को देहांत हो गया।

2002 – श्रीपति मिश्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

श्री गीता जयन्ती।
श्री मल्लिनाथ जयन्ती (मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी, अश्विनी नक्षत्र में)।
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह हर साल 08 से 14 दिसम्बर तक मनाया जाता है।