• ‘गुलिवर्स ट्रेवल्स’ यह उपन्यास एक एंग्लो—आयरिश लेखक और पादरी जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखा गया है। इसमें उन्होंने मानव स्वभाव पर व्यंग्य किया है, साथ ही अपने आप में “यात्रियों की कहानियों” की एक उप-साहित्यिक शैली की पैरोडी भी है। यह उनका काफी लो​कप्रिय और अंग्रेजी साहित्य का एक क्लासिक उपन्यास है। इसका प्रकाशन बेंजामिन मोटे ने 1726 ई. में किया।
  • वर्ष 1791 में फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र और महिला नागरिक का प्रकाशन हुआ।
  • वर्ष 1868 में थॉमस एडीसन ने अपने द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर का पेटेंट करवाया गया।
  • वर्ष 1886 में फ्रांस ने अमेरिका से मित्रता को यादगार बनाने के लिए अमेरिका को ‘स्टैचू ऑफ लिबर्टी’ भेंट किया। जिसका तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने मित्रता के प्रतीक का औपचारिक अनावरण किया।
  • वर्ष 1918 में आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
  • आज ही के दिन वर्ष 1929 में अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबारी बाजार में 24 फीसदी गिरावट आई। जो अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट थी।
28 अक्टूबर को जन्मे दुनिया के प्रसिद्ध व्यक्ति
सिस्टर निवेदिता
  • एक आयरिश शिक्षिका, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल के संस्थापक और ​स्वामी विवेकानंद के शिष्य थे।
  • 28 अक्टूबर, 1867 को आयरलैंड में जन्म। उनका वास्तविक नाम मार्गेट एलिज़ाबेथ नोबल था।
  • उनकी वर्ष 1895 में स्वामी विवेकानंद से लंदन में मुलाकात हुई और वह उनकी शिष्या बन गई।
  • वर्ष 1898 में वह कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) भारत की यात्रा आई। उन्हें विवेकानंद ने निवेदिता नाम दिया।
  • नवंबर, 1898 में उन्होंने कलकत्ता के बागबाजार क्षेत्र में एक बालिका विद्यालय खोला। वह उन लड़कियों को शिक्षित करना चाहती थी, जो शिक्षा से वंचित थी।
  • वर्ष 1899 में कलकत्ता में प्लेग महामारी के दौरान निवेदिता ने गरीब मरीजों की देखभाल की।
  • 13 अक्टूबर, 1911 को दार्जिलिंग में उनका निधन हो गया।
उर्जित पटेल
  • भारतीय रिर्जव बैंक के 24वें गवर्नर पद पर 4 सितंबर, 2016 से 10 दिसंबर, 2018 तक रहे।
  • उनका जन्म 28 अक्टूबर, 1963 को नैरोबी में हुआ। उनके पिता रविन्द्र पटेल और माता मंजुला देवी था।
  • वह भारतीय अर्थशास्त्री थे जो पूर्व में RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में रहे।
अतुल प्रसाद सेन
  • वर्ष 1871 में जन्म।
    प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
मौरिस गार्नियर हैलेट
  • वर्ष 1863 में जन्म
    भारत सरकार में गृह सचिव रहे।
अंजान
  • वर्ष 1930 को जन्म।
    भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।
अदिति राव हैदरी
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस का जन्म 1986 में हुआ।
28 अक्टूबर के दिन हुए निधन
  • मैक्स मूलर
    वर्ष 1900 में जन्मे जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या के विद्वान फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।
  • श्रीलाल शुक्ल
    व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार का वर्ष 2011 में निधन।
  • राजेंद्र यादव
    वर्ष 2013 में प्रसिद्ध उपन्यासकार।