संसद के कितने अंग हैं?

– तीन (राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा)

संसद का अभिन्न अंग किसे कहते हैं?

– राष्ट्रपति को

भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है?

– संसद

भारतीय संसद के कितने सदन हैं?

– दो लोकसभा और राज्यसभा

भारतीय संसद का लोकप्रिय सदन या प्रथम सदन कौनसा है?

– लोकसभा, इसे प्रतिनिधि भी कहा जाता है।

भारतीय संसद का स्थाई सदन है?

– राज्यसभा, जिसे द्वितीय सदन भी कहते हैं।

स्ंसद को भंग करने का अधिकार किसे है?

– राष्ट्रपति को

स्ंसद के दो अधिवेशनों के मध्य अधिकतम कितने समयान्तराल की अनुमति है?

– 6 माह

भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाता है?

– राष्ट्रपति

संयुक्त बैठक किस संबंध में बुलाई जाता है?

– साधारण विधेयक पास करवाने के लिए

संयुक्त बैठक को कौन सम्बोधित करता है?

– राष्ट्रपति

संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

– लोकसभा अध्यक्ष

स्वतंत्र भारत के इतिहास में अबतक कितनी बार संयुक्त बैठक बुलायी गई है?

– 4 बार

संविधान संशोधन प्रस्ताव के सम्बन्ध में दोनों सदनों के मध्य मतभेद होने परः

– प्रस्ताव गिर जाता है।

संसद की कार्यवाही में सूची में प्रथम विषय होता है?

– प्रश्नकाल

कौनसी प्रथा संसदीय प्रणाली को भारत की देन है?

– शून्यकाल

एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है?

– दो बार

भारतीय संसदों के वेतन का निर्णय कौन लेता है?

– संसद

भारत की संचित निधि से धन कौन निकाल सकता है?

– संसद

भारत सरकार के निर्णयानुसार संसद का एक सदस्य अपने क्षेत्र के विकासात्मक कार्यक्रमों हेतु कितनी राशि खर्च कर सकता है?

– 5 करोड़

भारत की संसद का उद्घाटन कब हुआ था?

– 1927 ई.

भारतीय संसद का तीसरा अंग कौन है?

– राष्ट्रपति

भारतीय संसद की संप्रभुता किससे प्रतिबंधित है?

– न्यायिक समीक्षा से

क्या राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति कभी संयुक्त अधिवेशनों की अध्यक्षता करता है?

– कभी नहीं

संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

– संघीय सरकार

राष्ट्रपति

भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष होता है?

– राष्ट्रपति

भारतीय संविधान के अनुसार देश का प्रथम नागरिक है?

– राष्ट्रपति

भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है?

– राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित है?

– 35 वर्ष

राष्ट्रपति का निर्वाचन किस प्रकार से होता है?

– अप्रत्यक्ष रूप से

राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु कौन सी पद्धति अपनाई जाती है?

– समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति

राष्ट्रपति पद के चुनाव सम्बन्धी विवाद को किसे निदेशित किया जाता है?

– उच्चतम न्यायालय

राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्ष के लिए किया जाता है?

– 5 वर्ष

राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जाता है?

– संसद के किसी भी सदन में

राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है?

– महाभियोग द्वारा

राष्ट्रपति को कौन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाता है?

– मुख्य न्यायाधीश

राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौपता है?

– उपराष्ट्रपति को

राष्ट्रपति का रिक्त पद भर लिया जाना चाहिए?

– 6 माह की अवधि में

स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य से थे?

– बिहार

कौन लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे थे?

– डॉ राजेन्द्र प्रसाद

वित्त बिल के लिए किसकी पूर्व स्वीकृति आवश्यक है?

– राष्ट्रपति की

किसी भी अभियुक्त को फांसी की सजा को बदलने या कम करने का अधिकार किसे दिया गया है?

– राष्ट्रपति को

लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्यों की कुल संख्या कितनी है

– 14 (2 लोकसभा में और 12 राज्यसभा में)

किसने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा कार्यवाहक राष्ट्रपति दोनों ही पदों को सुशोभित किया?

– एम हिदायतुल्ला

राष्ट्रपति किस विधेयक को पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता है?

– धन विधयेक को

राष्ट्रपति को भत्तों के अलावा प्रतिमाह कितना वेतन प्राप्त होता है?

– 5 लाख

क्या राष्ट्रपति के कार्यकाल में उनके वेतन और भत्ते हटाये जा सकते हैं?

– नहीं

भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो पावर का प्रयोग किया था?

– भारतीय डाकघर (संशोधन) अधिनियम पर

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कौन कार्यभार ग्रहण करता है?

– सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किसको हें?

– राष्ट्रपति को

युद्ध की घोषणा या शांति का फैसला कने में कानूनी रूप से सक्षमह ै?

– राष्ट्रपति

किस अनुच्छेद में है कि ‘भारत का एक राष्ट्रपति होगा’ ?

– अनुच्छेद 52

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के पद के लिए पुनः निर्वाचन की योग्यताएं निर्धारित करता है?

– अनुच्छेद 57

नई व्यवस्था के तहत किन केन्द्रशाति प्रदेशों की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल में शामिल किया गया?

– दिल्ली और पुडुेचरी

अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का कौन सा अधिकार है?

– विधायी

दो बार उपराष्ट्रपति तथा एक बार राष्ट्रपति बनने वाले व्यक्ति थे?

– सर्वपल्ली राधाकृष्णन

किस राष्ट्रपति के निर्वाचन के समय दूसरे चक्र की मतगणना करनी पड़ी?

– वी वी गिरी

एक चुनाव में हार गए और फिर बाद में निर्विरोध चुने गए थे?

– नीलम संजीव रेड्डी

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?

– प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की कम-से-कम कितनी संख्या होनी चाहिए?

– 50-50

राष्ट्रपति पद का चुनाव संचालित किया जाता है?

– निर्वाचन आयोग द्वारा

भारत में निर्विरोध राष्ट्रपति कौन चुने गए?

– नीलम संजीव रेड्डी

लोकसभा

भारत में लोकसभा का प्रतिनिधित्व करता है

– जनता का

मूल संविधान में लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी निर्धारित की गई थी

– 525

लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है

– 545

सदस्य- राज्यों से 530, केन्द्रशासित प्रदेशों से 13 और दो आंग्ल भारतीय समुदाय से मनोनीत किए जाते हैं।

किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति दो आंग्ल भारतीय समुदाय के लोगों का मनोनय करता है?

– अनुच्छेद 331

लोकसभा में राज्यों को किस प्रकार सीटें आवंटित की गई है?

– जनसंख्या के आधार पर

वर्तमान में लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए सीटों का आवंटन किस जनगणना के आधार पर किया गया है- 2001 की जनगणना के आधार पर

लोकसभा में सीटों का आवंटन कब तक 2001 के आधार पर रहेगा

– 2026 तक

लोकसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र कम से कम कितनी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती है?

– 12 लाख

लोकसभा के लिए पहले चुनाव कब हुआ था?

– वर्ष 1952

लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?

– 25 वर्ष

लोकसभा में सर्वाधिक सीटें किस राज्य से हैं?

– उत्तर प्रदेश

लोकसभा का कार्यकाल कितना होता है?

– 5 वर्ष

आपातकाल के दौरान लोकसभा का कार्यकाल कितना बढ़ाया जा सकता है?

– 1 वर्ष

लोकसभा अध्यक्ष

अध्यक्ष  – कार्यकाल

गणेश वासुदेव मावलंकर 1952-1956

एम. अनन्तशयनम् आयंगर  1956-57, 1957-62

हुकुम सिंह 1962-67

नीलम संजीव रेड्डी 1967-69

डॉ गुरुदयाल सिंह ढिल्लो 1969-71, 1971-75

बली राम भगत 1976-77

नीलम संजीव रेड्डी 1977-80

के एस हेगड़े 1980

डॉ बलराम जाखड़ 1980-85, 1985-89

रवि राय 1989-91

शिवराज पाटिल 1991-96

पी ए संगमा 1996-1998

जी एम सी बालयोगी 1998-1999

मुरली मनोहर जोशी 1999-2004

सोमनाथ चटर्जी 2004-2009

मीरा कुमार 2009-2014

सुमित्रा महाजन 2014-2019

ओम बिरला 2019 से वर्तमान तक