• संथाली, मुंडारी, हो और खड़िया मुंडा भाषा परिवार से हैं। उरांव (कुडुख) कोरमा और पहाड़िया (माल्टो) का संबंध किससे है?
    द्रविड़ भाषा परिवार से
  • किस स्थान पर अंग्रेजों ने जालियांवाला बाग की तर्ज पर गालियां बरसाई थीं?
    डोंबरी पहाड़
  • खानदेश के किस शासक को इतिहासकारों ने ‘झारखंडी सुल्तान’ की उपाधि दी है?
    आदिलशाह द्वितीय
  • देश का सबसे बड़ा अर्थेन डैम कौन सा है?
    तेनुघाट (बोकारो)
  • बारह वर्ष में एक बार मनाया जानेवाला त्योहार कौन सा है?
    जनी शिकार एवं देशाउली
  • लोकसभा में झारखंड की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या कितनी है?
    पांच
  • जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
    रांची
  • ‘तिलैया बांध’ किस नदी पर स्थित है?
    बराकर
  • कौनसे त्योहार को झारखंड में बीज बोने के त्योहार के रूप में जाना जाता है?
    श्रोहिन
  • झूमर, पाइका, नटुआ तथा अग्नि सभी किसके प्रकार हैं?
    नृत्यों के
  • झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है?
    लोध जलप्रपात
  • केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान झारखंड में कहां स्थित है?
    धनबाद
  • किस स्वतंत्रता सेनानी को अंग्रेजों ने 3 मार्च, 1900 को चक्रधर के जमकोपाई जंगल में सोते हुए गिरफ्तार किया था?
    बिरसा मुंडा
  • पद्म श्री सम्मान से सम्मानित झारखंड के प्रथम आदिवासी का क्या नाम है?
    जुएल लकड़ा
  • तसर उत्पादन में झारखंड का कौनसा स्थान है?
    पहला
  • किस मगध सम्राट ने इटखोरी में बौद्ध स्थलों का निर्माण करवाया था?
    महेंद्रपाल
  • ताना भगत किस वर्ष अपनी मांग गांधीजी के नेतृत्व में कांग्रेस के मंच से उठाने के लिए राजी हुए थे?
    1920 में
  • मुगल सम्राट अकबर ने मानसिंह को सूबेदार बनाकर किस वर्ष झारखंड भेजा था?
    1589 में
  • राजा जयसिंह, जिन्होंने खुद को 13वीं सदी में झारखंड का शासक घोषित कर दिया था, वे किस राज्य के थे?
    उड़ीसा
  • दामोदर नदी का उदगम कहां है?
    छोटानागपुर का पठार
  • 1771 में संथाल जनजातीय क्षेत्र में किसने जमींदारों और ब्रिटिश सरकार कके विरुद्ध प्रथम विद्रोह का नेतृत्व किया था?
    तिलका मांझी
  • कैथोलिक ईसाई आदिवासियों ने किस संस्था की स्थापना वर्ष 1934 में की थी?
    छोटानागपुर कैथोलिक सभा
  • किस अनुसूचित जाति में साक्षरता दर सबसे अधिक है?
    धोबी
  • राज्य की सबसे प्रदूषित नदी कौनसी है?
    दामोदर नदी
  • मलिक मोहम्मद जायसी के किस ग्रंथ में झारखंड शब्द का उल्लेख मिलता है?
    पद्मावत
  • कौनसा जिला अधिकांशतः वन क्षे. में आवृत्त है?
    चतरा
  • बरात जाने के बाद महिलाएं लोक नाट्य का खेल खेलती हैं। उस लोक नाट्य का नाम क्या है?
    डमकच
  • मुगल सूबेदार मानसिंह ने किस क्षेत्र में अपनी राजधानी बनाई थी?
    राजमहल
  • जादू पतिया झारखंड की चित्रकला शैली है।
  • बौद्धकालीन भद्रकाली मंदिर कहां है?
    चतरा
  • पशुओं के सम्मान में मनाया जानेवाला त्योहार कौन सा है?
    सोहराय
  • भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा में अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है?
    330
  • तोपचांची अभयारण्य कहां स्थित है?
    धनबाद जिला में
  • छोटानागपुर किराएदारों अधिनियम कब पारित किया गया था?
    1908 ई. में
  • छीवानी कानून संहिता किस वर्ष लागू किया गया?
    1859 ई. में
  • युल रूल, 1856 झारखंड के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के लिए लागू किया गया था?
    संथाल परगना
  • संथाली लिपि ‘ओलचिकी’ के आविष्कारक कौन है?
    रघुनाथ मुर्मू
  • किस स्थल पर प्रागैतिहासिक काल के दुर्लभ चित्र एवं प्राकृतिक गुफाएं प्राप्त हुई हैं?
    भवनाथपुर
  • बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
    सोवियत रूस
  • झारखंड राज्य का आकार किसके समान है?
    चतुर्भुज
  • सिमको हत्याकांड कब हुआ?
    1939 ई. में, सिमको में आयोजित जनसभा पर पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से 65 आदिवासियों की मौत हो गई।
  • मुंडा उलगुलान का तात्कालिक कारण क्या था?
    1894 का वन सुरक्षा कानून
  • सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौनसा है?
    सिमडेगा