• झारखंड के इतिहास में किस अभियान या आंदोलन में जर्मन बाबा के गीत गाकर उनके समर्थक उनका आह्वान करते थे?
    ताना आंदोलन
  • ‘उलगुलान’ (महाविद्रोह) किससे जुड़ा था?
    बिरसा मुंडा
  • भारत में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी किस राज्य में पाए जाते हैं?
    झारखंड
  • झारखंड में कितने जनजातीय समूह हैं?
    32
  • उत्तरी कोयल नदी का उद्गम स्थल कहां है?
    रांची पठार का मध्य भाग
  • झारखंड में कितने (डीम्ड विश्वविद्यालय को छोड़कर) विश्वविद्यालय हैं?
    6
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड में साक्षरता दर कितनी है?
    66.40
  • किस संथाली नाटककार को उनके उपन्यास ‘राही रावण काना’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया?
    भोगला सोरेन
  • केन्द्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
    जलगोड़ा में
  • झारखंड में उर्वरक का प्रथम कारखाना कहां स्थापित किया गया है?
    सिंदरी में
  • खेरवार आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
    भगीरथ मांझी
  • झारखंड में राज्यसभा के लिए चुने जानेवाले सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
    6
  • अभ्रक किस वर्ग का खनिज है?
    अधात्विक
  • मुगल बादशाह शाह आलम ने कब ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार को बिहार-बंगाल-उड़ीसा की दीवानी (राजस्व प्रशासन) प्रदान की थी?
    12 अगस्त, 1765
  • किस काल में लावा निस्सरण से राजमहल पहाड़ी का निर्माण हुआ है?
    जुरैसिक काल
  • झारखंड की तांबा उत्पादन खान कहां स्थापित की गई है?
    घाट शिला
  • कीनन स्टेडियम कहां स्थित है?
    जमशेदपुर में
  • पलामू क्षेत्र के किस चेरो राजा को 1528 ई. में चंदेरी के युद्ध में हार का सामना करना पड़ा था?
    मेदिनी राय
  • हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एच ई सी) उद्योग किस देश के सहयोग से स्थापित हुआ था?
    सोवियत रूस
  • रामगढ़ राज्य के संस्थापक कौन थे?
    बाघदेव सिंह, 1368 ई. में स्थापित
  • राज्य का सर्वाधिक वनाच्छादित जिला कौन है?
    चतरा
  • झारखंड सरकार ने किस नाम के साथ वर्ष 2012 पूरा किया और इसके प्रति समर्पित रखा?
    बिटिया वर्ष
  • सिंहभूम में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रवेश किस वर्ष आरंभ हुआ?
    1767 ई. में
  • इंडियन स्कूल ऑफ माइंस कहां अवस्थित है?
    धनबाद
  • पृथक झारखंड राज्य 15 नवंबर, 2000 ई. को अस्तित्व में आया, 15 नवंबर किसका जन्मदिन है?
    बिरसा मुंडा
  • झारखंड विधानसभा के लिए कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?
    1
  • बुनकरों को क्रेडिट कार्ड प्रदान करनेवाला झारखंड देश का कौनसा राज्य है?
    पहला
  • अनुसूचित जातियों के लिए विधानसभा की कितनी सीटें आरक्षित हैं?
    9
  • झारखंड का सबसे छोटे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रवाला जिला कौन सा है?
    चतरा
  • पारसनाथ अभयारण्य कहां स्थित है?
    गिरिडीह
  • ब्रिटिश के विरुद्ध उरांव विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
    बुद्धो भगत
  • जमशेदपुर किस नदी के किनारे अवस्थित हे?
    स्वर्णरेखा
  • प्यारा केरकेट्टा किस जनजातीय भाषा के रचनाकार थे?
    खड़िया
  • आदिवासी सभा का पहला अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुआ था?
    जयपाल सिंह
  • सर्व शिक्षा अभियान के दसवीं पंचवर्षीय योजना में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की कितनी हिस्सेदारी थी?
    75ः25
  • भारत में लौह के उत्पादन में झारखंड का स्थान कौन सा है?
    पहला
  • झारखंड का सर्वाधिक गरम कुंड, जिसे सूर्यकुंड कहा जाता है, कहां स्थित है?
    हजारीबाग
  • बिरसा मुंडा आवास योजना किस वर्ग के लिए है?
    आदिम जनजाति
  • राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से कितनी जनजाति के लिए आरक्षित है?
    28
  • झारखंड में 1857 के विद्रोह का सेनापति कौन था?
    पांडेय गणपत राय
  • झारखंड राज्य का देश में रसोई कोयला रिजर्व का प्रतिशत क्या है?
    90 प्रतिशत
  • चेरो विद्रोह (1770-71) का नेतृत्व किसने किया?
    चित्रजीत राय