डिसलेक्सिया

 

……प्रतिभाशाली होने का संकेत नहीं है।
1. अभिव्यक्ति में नवीनता
2. जिज्ञासा
3. सृजनात्मक विचार
4. दूसरों के साथ झगड़ना
उत्तर– 4

प्रत्येक शिक्षार्थी स्वयं में विशिष्ट है, इसका अर्थ है, कि –
1. कोई भी दो शिक्षार्थी अपनी योग्यताओं, रूचियों और प्रतिभाओं में एक समान नहीं होते हैं।
2. शिक्षार्थियों में न तो कोई समान विशेषताएँ होती है न उनके लक्ष्य समान होते हैं।
3. सभी शिक्षार्थियों के लिए एक समान पाठ्यचर्या संभव।
4. एक विषमरूपी कक्षा में शिक्षार्थियों की क्षमताओं को विकसित करना असंभव है।
उत्तर– 1

निम्नलिखित में से कौनसी मानसिक मंदता की विशेषता नहीं है?
1. बुद्धि लब्धि का 25 से 70 के मध्य होना।
2. धीमी गति से सीखना एवं दैनिक जीवन की क्रियाओं को न कर पाना।
3. वातावरण के साथ अनुकूलन में कठिनाई आना।
4. अंतरवैयक्तिक सम्बन्धों का कमजोर होना।
उत्तर–4

एक शिक्षिका अपनी कक्षा के प्रतिभाशाली बच्चों की योग्यताओं की उपलब्धि चाहती है। अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उसे निम्नलिखित में से क्या नही करना चाहिए?
1. विशेष ध्यान के लिए उन्हे समकक्षियों से अलग करना।
2. उनकी सृजनात्मकता को समृद्ध करने के लिए उन्हे चुनौती देना।
3. गैर–शैक्षणिक गतिविधियों में आनंद लेना सीखना।
4. तनाव को नियंत्रित करना सीखना।
उत्तर– 2

निम्नलिखित में से कौनसा कारक मंद बुद्धि बालक वशेषता नहीं है?
1. सीखने की मंद गति
2. शारीरिक दोष
3. अमूर्त चिंतन का अभाव
4. मौलिकता
उत्तर– 4

निम्नलिखित में से कौन-कौनसे पिछड़े बच्चों की समस्याएँ होती है?
1. कम शैक्षणिक योग्यता
2. संवेगात्मक समस्याएँ
3. सामाजिक समस्याएँ
4. इनमें से सभी
उत्तर– 4

बाल अपराध का कारण है?
1. माता–पिता में अनबन (कलह) रहना
2. परिवार के सदस्यों का सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार
3. परिवार में आपस की सहमति से कार्य होना
4. समृद्ध परिवार
उत्तर– 1

बालक का प्रारम्भिक विकास मुख्यतः किस पर निर्भर है?
1. माता-पिता
2. वातावरण (परिवेश)
3. विद्यालय का वातावरण
4. समाज
उत्तर– 1

खेलकूद के जरिए बच्चों में किस प्रकार का विकास संभव है?
1. परस्पर विकास की भावना
2. सहयोग एवं सामंजस्य
3. सामाजिक गुण
4. इनमें सभी
उत्तर– 4

निर्धन परिवारों के बच्चे जो छोटे आकार के परिवार से सम्बद्ध है, उनको विकास के बेहतर वातावरण पाने के मौके होते हैं, क्योंकि उन्हे बड़े परिवारों के निर्धन बच्चों की अपेक्षा –
1. साफ–सफाई से जुड़ी कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
2. उनके अभिभाक ज्यादा प्रसन्नचित रहते हैं।
3. उन्हे शांतिमय परिस्थिति मिलती है।
4. उन्हे बेहतर परिस्थितियाँ प्राप्त होती है।
उत्तर– 4

आपकी कक्षा के एक विद्यार्थी में झूठ बोलने की आदत है। आप उसके साथ कैसा व्यवहार करेंगे?
1. झूठ न बोलने के लिए कहेंगे।
2. उसे सजा देंगे।
3. उसकी उपेक्षा करेंगे।
4. उसे विश्वास में लेंगे एवं परामर्श देंगे।
उत्तर– 4

आपकी कक्षा की एक लड़की की रूचि स्पोर्ट्स में है और वह स्पोर्ट्स में अपने कैरियर को बनाना चाहती है। आप उसे क्या परामर्श देंगे?
1. लड़कियों का खेल जगत में कोई भविष्य नहीं है।
2. उसे अपनी आकांक्षा की पूर्ती हेतु कठोर परिश्रम करना चाहिए।
3. उसे सिर्फ पढ़ाई में ध्यान लगाने को कहेंगे।
4. लड़कियाँ खेलों में उत्कृष्ट नहीं कर सकती क्योंकि वे शारीरिक रूप से कमजोर होती है।
उत्तर– 2

वस्तुओं को क्रम में जमाने की क्षमता बालक द्वारा विकसित होती है, जब वह–
(1) इंद्रियगति अवस्था में हो
(2) पूर्व क्रिया अवस्था में हो
(3) मूर्त क्रिया अवस्था में हो
(4) औपचारिक क्रिया अवस्था में हो
उत्तर– 2

जब कोई बच्चा किसी शब्द का गलत उच्चारण करता है, तो आप क्या करेंगे?
(1) कहेंगे कि एसे मत बोलो
(2) शुद्ध उच्चारण बतायेंगे
(3) गलत उच्चारण के लिए उसे डांटेंगे
(4) ध्यान नहीं देंगे
उत्तर– 2

छात्रों में अच्छे नागरिक के गुण कैसे समाहित किए जा सकते हैं?
(1) उन्हें अच्छी नागरिकता का भाषण देकर
(2) उन्हें राष्ट्रीय नायकों से परिचित कराकर
(3) उन्हें कतिपय सामुदायिक सेवा कार्य आवंटित करके
(4) उन्हें भारतीय संविधान से परिचित कराकर
उत्तर– 2

निम्नलिखित में से कौनसा संकेत बच्चों में दृष्टि–बाधिता की समस्या सूचित नहीं करता?
(1) दिशा–निर्देश के अनुसरण में समस्या
(2) उदासी
(3) ठोकर लगाने का भय
(4) दूरी मापने में असमर्थता
उत्तर– 1

प्रतिभाशाली बालक–
(1) तीव्र और आसानी से सीखते हैं
(2) जो सुनते या पढ़ते हैं बिना रटे कंठस्थ कर लेते हैं
(3) वस्तु चिंतन कराते हैं
(4) कम समय में ही अभिप्रेरण का अनुसरण करते हैं
उत्तर– 1

निम्न में से कौनसा विशिष्ट अवधान संबंधी विकलांगता का उदाहरण है?
(1) मानसिक मंदत
(2) डिसलेक्सिया
(3) एंटेशन डेफ़िसिट हाइपर डिसऑर्डर
(4) आटिस्म
उत्तर– 3

श्रवण बाधित बच्चों को पढ़ाने के लिए के लिए क्या प्रयुक्त की जाती है?
(1) ब्रेल लिपि
(2) सांकेतिक भाषा
(3) यंत्र
(4) ये सभी
उत्तर– 2

मंद अधिगमकर्ता जिनकी शैक्षिक उपलब्धि सामान्य योग्यता से कम रह जाती है, कहे जाते हैं–
(1) पिछड़े
(2) सामान्य
(3) बाल–अपराधी
(4) मानसिक रूप से कमजोर
उत्तर– 4

विशिष्ट बालकों की शिक्षा हेतु शिक्षक को ध्यान देना चाहिए–
(1) अपने पहनावे पर
(2) अनुशासन पर
(3) व्यक्तिगत आवश्यकताओं व समस्याओं पर
(4) पाठ्यक्रम पर
उत्तर– 3

कम गति से सीखने वाले बच्चों की मुख्य विशेषता होती है–
(1) उनमें किसी-न-किसी प्रकार की अक्षमता होती है जो उनके ज्ञानार्जन व शैक्षिक उपलब्धि को प्रभावित करती है।
(2) उन्हें कक्षा में समायोजन में कोई कठिनाई नहीं होती है।
(3) उन्हे केवल गणित में कठिनाई होती है।
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर– 1

दृष्टि दोष से युक्त बच्चों को आकृतियों का ज्ञान देना चाहिए–
(1) मौखिक ज्ञान द्वारा
(2) त्रि–आयामी आकृतियों के स्पर्श द्वारा
(3) क्षेत्र भ्रमण द्वारा
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर– 2

निम्न में से कौनसी अक्षमता सिर्फ जन्मजात होती है–
(1) दृष्टि दोष
(2) श्रवण दोष
(3) मूक–बधिर
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर– 2

किस प्रकार के बच्चों की शिक्षा हेतु सांकेतिक भाषा का प्रयोग किया जाता है–
(1) दृष्टि दोष युक्त बच्चे
(2) मूक–बधिर
(3) मंद बुद्धि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर 2

सामाजिक वंचना एवं विभेद विद्यार्थियों में जन्म देते हैं?
(1) मानसिक अवरोध
(2) कम उपलब्धि
(3) संकट एवं संघर्ष
(4) ये सभी
उत्तर– 4

बाल अपराधियों का कृत्य है?
(1) विद्यालय की सामग्री को नुकसान पहुंचाना
(2) विद्यालय के प्रति अरुचि
(3) गृह–कार्य न करना
(4) पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भाग लेना
उत्तर– 1

वंचित वर्ग के विद्यार्थियों में शैक्षिक असफलता का एक बड़ा कारण है?
(1) घर में शैक्षिक निर्देशन का अभाव
(2) अवधान की कमी
(3) बौद्धिक योग्यता का कम होना
(4) ये सभी
उत्तर 4

जिन बालकों को वाचन, लिखने एवं वर्तनी में कठिनाई अथवा भाषा को समझने में कठिनाई आती है, वे ग्रसित होते हैं?
(1) डिसलेक्सिया से
(2) अवधान की कमी संबंधी विकास से
(3) डिसकैलकुलिया से
(4) साइकोसिस से
उत्तर– 1

किसने कहा कि– ‘सृजनशील मानव मस्तिष्क द्वारा सम्बन्धों को रूपांतरित करके नई विषयवस्तु का रचनात्मक सृजन कर नए अन्तः सम्बन्धों का विकास करने की शक्ति का पर्याय है।’
(1) स्पीयरमैन
(2) बारलेट
(3) स्किनर
(4) लेविन
उत्तर– 3

सृजनात्मकता की पहचान होती है–
(1) पुराने व्यवहार से
(2) चित्रकला से
(3) संगीत से
(4) नवीन परिणाम से
उत्तर– 4

रेवन का प्रोग्रेसिव मैट्रिसिज परीक्षण …..परीक्षण का उदाहरण है–
1. अ–समूह बुद्धि–लब्धांक
2. व्यक्तित्व
3. मौखिक बुद्धि लब्धांक
4. संस्कृति मुक्त बुद्धि लब्धांक
उत्तर– 4

जब बच्चे की दादी बच्चे को उसकी माँ की गोद से लेती है, तो बच्चा रोने लगता है। बच्चा …. के कारण रोता है।
1. वियोग दुश्चिंता
2. सामाजिक दुश्चिंता
3. संवेगात्मक दुश्चिंता
4. अजनबी दुश्चिंता
उत्तर– 3

एरिक्सन के अनुसार आप अपना व्यक्तित्व समायोजन नहीं कर सकते, यदि आप–
1. अपने आप को नियंत्रित करने में असमर्थ है।
2. समर्थी, योग्य एवं परिश्रमी।
3. कोई उत्तरदायित्व वहन करने में असमर्थ है।
4. स्वयं एवं दूसरों पर विश्वास करते हैं।
उत्तर–1

निम्न में से कौनसा तरीका प्रत्यक्ष समायोजन का है?
1. प्रक्षेपण
2. दमन
3. प्रतिगमन
4. लक्ष्यों का प्रतिस्थापन
उत्तर– 4

निम्न में से कौनसी सृजनात्मकता की विशेषता नहीं है?
1. मौलिकता
2. उत्पादकता
3. अपरिवर्तनशीलता
4. नवीन ज्ञान की खोज
उत्तर– 3

सृजनात्मक बालक में निम्न में से कौनसा गुण नहीं पाया जाता है?
1. खोजपूर्ण प्रवृत्ति
2. अच्छी अंतर्दृष्टि
3. क्रियाशीलता
4. सीमित रूचियाँ
उत्तर– 4

कम गति से सीखने वाले बच्चों के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
1. टोली शिक्षण
2. अतिरिक्त ध्यान व शिक्षण
3. प्रोत्साहन
4. इनमें से सभी
उत्तर– 4

Leave a Comment